संयुक्त राष्ट्र की सूची में 18 नए “भूखमरी स्थल”

संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, गाजा, दक्षिण सूडान, माली और हैती सहित 18 हॉटस्पॉट में तीव्र खाद्य असुरक्षा बढ़ने वाली है।

भोजन और कृषि संगठन तथा विश्व खाद्य संगठन के एक नये अध्ययनों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ की सूची में 18 नये भूखमरी से पीड़ित स्थानों को चिन्हित किया गया है। गाजा, हैत्ती, दक्षिण सूडान, माली और सोमालिया अपने में वे भूखमरी पीड़ित देश हैं जहाँ खाद्य असुरक्षा का सबसे बड़ा ख़तरा बना है।

नये आकड़ों के अनुसार भोजन की समस्या आने वाले महीनों में 18 पांतों में और भी विकट होने वाली है, इसमें गाजा, हैती, दक्षिणी सूडान,माली और सोमालिया के प्रांत शामिल हैं। इन देशों और प्रांतों में संगठित हिंसा और संघर्ष तीव्र भूखमरी के मुख्य कारण बने हुए हैं,  और यदि देखा जाये तो यह संकेत मिलते हैं कि नागरिकों के खिलाफ संघर्ष और हिंसा के स्तर में वृद्धि जारी रहेगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि “उष्णकटिबंधीय तूफान, बाढ़ और सूखा जैसी चरम मौसम की स्थिति कुछ क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कारक बनी हुई है।”

रिपोर्ट की घोषणा करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति में एफएओ के महानिदेशक क्यू डोंगयु ने लिखा, “इस रिपोर्ट में उजागर की गई चुनौतीपूर्ण संभावनाएं हमारे लिए एक चेतावनी के रूप में काम करनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “हमें संकट आने से पहले उन प्रातों में अधिक सक्रिय ढ़ग से कार्य करने की जरुरत है। हमें आने वाले संकटों से कमजोर समुदायों की मदद हेतु और लचीलेपन मार्ग अपने की आवश्यकता है, क्योंकि इस भांति संकट से पहले कार्य करने से बहुत सारी जानें बचाई जा सकती है।”

विश्व खाद्य संगठन के कार्यकारी निदेशक सिंडी मैक्केन ने कहा, “एक बार जब आकाल की घोषणा हो जाती है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है, कई लोग पहले ही भूख से मर चुके होते हैं।” हमें इन भूखमरी पांतों में भूख की आग भड़काने से रोकने के लिए अभी से अपनी कार्रवाई जारी करने की आवश्यकता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, माली, फ़िलिस्तीन, दक्षिण सूडान और सूडान अत्यधिक प्रभावित क्षेत्र बने हुए हैं और उन पर सबसे अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। हिंसा की बढ़ती घटनाओं और खाद्य सुरक्षा पर खतरों के कारण हैती को सूची में जोड़ा गया था। इन सभी क्षेत्रों में भूखमरी का मुख्य कारण संघर्ष है।

चाड, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, म्यांमार, सीरिया और यमन को बहुत अधिक चिंता का केंद्र माना जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं, जिसके कारण आने वाले महीनों में जीवन की स्थिति दूभर और अधिक गंभीर होने की आशंका है।

भूखमरी क्षेत्रों के पिछले संस्करण के बाद से, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, लेबनान, मोजाम्बिक, म्यांमार, नाइजीरिया, सिएरा लियोन और जाम्बिया बुर्किना फासो, इथियोपिया, मलावी, सोमालिया और जिम्बाब्वे खतरनाक क्षेत्रों की सूची में शामिल हो गए हैं,  जहां गंभीर खाद्य असुरक्षा है। यह आने वाले महीनों में और भी खराब होने की संभावना है।