मानवीय गलियारों द्वारा इटली में पहुँचे शरणार्थी

संयुक्त राष्ट्र संघीय शरणार्थी एजेन्सी द्वारा आयोजित एक उड़ान से, गुरुवार, 11 दिसंबर को लिबिया से 122 शरणार्थी रोम के फ्यूमीचीनो अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुँचे।

अधिकांश आप्रवासी सूडान, दक्षिणी सूडान और एरित्रेया से हैं, जिनमें 31 महिलाएं और 62 नाबालिग हैं।

संयुक्त प्रयास
आप्रवासियों का आगमन इटली के अन्तरिम मंत्रालय, इताली विदेश मंत्रीलय, संयुक्त राष्ट्र संघीय शरणार्थी एजेन्सी तथा काथलिक लोकधर्मी समुदाय सन्त इजिदियो के बीच एक समझौते के हस्ताक्षऱ के बाद सम्भव हुआ। इसी समझौते के तहत अब लगभग 659 शरणार्थी इटली पहुँच चुके हैं।  

अपने देशों में युद्ध और हिंसा के सघन होने की वजह से जिन लोगों को अपने घरों का पलायन करना पड़ा उन्हें इन मानवीय गलियारों का लाभ मिल रहा है। इनमें से अधिकांश ने कुछ समय लिबिया में बहुत ही ख़राब हालातों में व्यतीत किया है। इनमें कुछ बच्चे, मानव तस्करी का शिकार बनी महिलाएँ, यातनाओं से बचे लोग और गम्भीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे व्यक्ति शामिल हैं।

हज़ारों को मिली शरण
रोम पहुँचे शरणार्थियों को इटली के विभिन्न प्रान्तों में शरण दी जा रही है। इटली पहुँचने पर ये लोग शरणस्थिति के लिये अर्ज़ी दे सकते हैं जिनके रहन-सहन का भार सन्त इजिदियो समुदाय करता है। समुदाय शरणार्थियों को इताली भाषा शिखाने और नौकरी ढऊँड़ने में भी मदद करता है।

इस योजना के तहत 2016 से अब तक 8,300 से अधिक लोगों ने इटली में शरण प्राप्त की है।