पोप फ्राँसिस की हालत स्थिर, एक्स-रे से सुधार की पुष्टि

रोम के जेमेली अस्पताल में पोप फ्राँसिस को दिन में हाई-फ्लो ऑक्सीजन थेरेपी और रात में नॉन-इनवेसिव मैकेनिकल वेंटिलेशन दिया जा रहा है। आज भी वे वाटिकन में हो रहे आध्यात्मिक साधना में वर्चुवली शामिल रहे। शारीरिक और श्वसन चिकित्सा जारी है।

बुधवार शाम, 12 मार्च को, वाटिकन प्रेस कार्यालय ने पोप फ्राँसिस के बारे में निम्नलिखित चिकित्सा अपडेट प्रदान किया, जो 14 फरवरी से रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती हैं:

“एक जटिल व्यापक चिकित्सा तस्वीर की पृष्टभूमि पर, पोप की चिकित्सा ​​स्थिति स्थिर बनी हुई है।

कल किए गए छाती के एक्स-रे ने रेडियोलॉजिकल रूप से पिछले दिनों में देखे गए सुधारों की पुष्टि की है।

संत पापा दिन के समय उच्च प्रवाह ऑक्सीजन थेरेपी और रात में सोने के दौरान गैर-इनवेसिव मैकेनिकल वेंटिलेशन का प्रयोग कर रहे हैं।

आज (बुधवार) सुबह, वाटिकन के पॉल षष्ठम हॉल में आध्यात्मिक साधना से जुड़ने के बाद, वे पवित्र परमप्रसाद ग्रहण किये, प्रार्थना किये, और फिर फिजियोथेरेपी जारी रखी। दोपहर में, क्यूरिया के आध्यात्मिक साधना में पुनः शामिल हुए, उसके बाद, उन्होंने प्रार्थना, आराम और श्वसन फिजियोथेरेपी जारी रखी।”