पूर्व कार्डिनल थियोडोर मैककारिक का 94 वर्ष की आयु में निधन

वाशिंगटन के पूर्व महाधर्माध्यक्ष थियोडोर एडगर मैक्कारिक, जिन्हें वयस्कों और नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार के लिए याजकीय पद से बर्खास्त कर दिया गया था, का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

वाशिंगटन, डी.सी. के पूर्व मेट्रोपॉलिटन महाधर्माध्यक्ष थियोडोर एडगर मैक्कारिक, जिन्हें वयस्कों और नाबालिगों के यौन शोषण के लिए 2019 में याजक पद से बर्खास्त कर दिया गया था, का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पूर्व कार्डिनल मैक्कारिक यू.एस. राज्य मिसौरी में जहाँ उन्होंने एकांत जीवन व्यतीत किया, 3 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

मैक्कारिक कई वर्षों तक यू.एस. कलीसिया में एक प्रमुख व्यक्ति थे। वाशिंगटन के महाधर्मप्रांत का नेतृत्व करने से पहले, मैक्कारिक ने न्यूयॉर्क के सहायक धर्माध्यक्ष, मेटुचेन, न्यू जर्सी के धर्माध्यक्ष और नेवार्क, न्यू जर्सी के महाधर्माध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। 2018 में उन पर वयस्कों - विशेष रूप से गुरुकुल छात्रों - और नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया था, और उन्हें डिविनिस (याजकों को उनके मंत्रालय का प्रयोग करने के अधिकार से वंचित करने वाला एक विहित दंड) के तहत निलंबित कर दिया गया था। उसी वर्ष, तत्कालीन कार्डिनल ने कार्डिनल मंडल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। संत पापा फ्राँसिस ने पूर्व कार्डिनल को प्रार्थना और प्रायश्चित का जीवन जीने का आदेश दिया, जब तक कि नियमित विहित प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।

फरवरी 2019 में, तत्कालीन विश्वास के सिद्धांत के लिए गठित धर्मसंघ ने घोषणा की कि मैक्कारिक को याजक पद से हटा दिया गया है, यह घोषणा करते हुए कि उन्हें पापस्वीकार पीठिका के संस्कार में प्रलोभन के अपराध और नाबालिगों और वयस्कों के साथ छठी आज्ञा के उल्लंघन के साथ-साथ सत्ता के दुरुपयोग की गंभीर परिस्थिति का दोषी पाया गया। संत पापा फ्राँसिस ने निर्णय के निर्णायक प्रकृति की पुष्टि की।

2020 में, संत पापा द्वारा स्वयं अधिकृत और राज्य सचिवालय द्वारा की गई एक वाटिकन जांच के परिणामस्वरूप एक विस्तृत रिपोर्ट सामने आई, जिसमें 1980 और 1990 के दशक में मैक्कारिक के दुर्व्यवहारों के बारे में जानकारी दी गई। रिपोर्ट में आंशिक और अपूर्ण जानकारी के उदाहरणों की भी पहचान की गई, जिसने तत्कालीन महाधर्माध्यक्ष को वाशिंगटन के महाधर्मप्रांत का नेतृत्व संभालने की अनुमति दी।