निकारागुआ : मटागाल्पा और एस्टेली में दो अन्य पुरोहितों की गिरफ्तारी

निकारागुआ में पिछले शनिवार और रविवार को अधिकारियों ने दो और पुरोहितों एवं एक मिशन सहयोगी को हिरासत में ले लिया, जबकि कुछ ही दिन पहले सात अन्य लोगों को निष्कासित कर दिया गया था और वे रोम पहुंच गये थे।।

स्वतंत्र मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट के अनुसार, सप्ताहांत में निकारागुआ की कलीसिया में और अधिक गिरफ्तारियाँ हुईं, जहाँ कम से कम दो पुरोहित और एक प्रचारक को हिरासत में लिया गया।

शनिवार, 10 अगस्त को, एस्तेली के ला त्रिनिदाद नगरपालिका में जेसुस दी कैरिडाड पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर लियोनेल बालमासेडा और मटागाल्पा के सहायक पुरोहित कारमेन सेन्ज़ को हिरासत में लिया गया।
रविवार को, मटागाल्पा में महागिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर डेनिस मार्तिनेज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

8 अगस्त को, निकारागुआ के 7 पुरोहितों को उनके देश से निष्कासित कर दिया गया और वे रोम पहुँच गए।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ने X (पूर्व में ट्विटर) पर उनकी रिहाई पर संतोष व्यक्त किया, लोगों से "अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाने" का आग्रह किया, साथ ही "धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन" को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया।