ढाका के महाधर्माध्यक्ष : 10 लाख से अधिक लोगों के घर पानी में

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के महाधर्माध्यक्ष बेजॉय एन. डीक्रूज़, ओ.एम.आई. ने बाढ़ के कारण बढ़ती हुई मौतों और 50 लाख लोगों को प्रभावित करनेवाली अत्यधिक पीड़ा की चेतावनी दी है, तथा रोहिंग्या लोगों की जारी पीड़ा के बारे में वाटिकन न्यूज़ को बताया है, जो अपने दुःख के बावजूद, पोप के प्रति उनकी व्यक्तिगत निकटता के लिए आभारी हैं।

ढाका के महाधर्माध्यक्ष बेजॉय एन. डी'क्रूज़, ओ.एम.आई. ने वाटिकन न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “उनके मन में रोहिंग्याओं के प्रति आगाध प्रेम है, तथा उन्होंने उनके प्रति अपनी चिंता और एकजुटता दिखाई है। पोप फ्राँसिस हमारे बहुत करीब हैं। वे हमसे प्रेम करते हैं तथा हमारे लिए प्रार्थना करते हैं।" उन्होंने बांग्लादेश के लोगों की वास्तविकता पर चर्चा की तथा विशेष रूप से, 2-13 सितंबर 2024 को एशिया और ओशिनिया के लिए निर्धारित संत पापा की प्रेरितिक यात्रा से ठीक पहले, अपने देश को अपंग बना देनेवाली विनाशकारी बाढ़ पर चर्चा की।

महाधर्माध्यक्ष ने भयांकर तबाही, लोगों की ज़रूरतों और ज़मीन पर राहत प्रयासों पर भी चर्चा की, साथ ही यह भी याद किया कि कैसे पोप ने व्यक्तिगत रूप से, बहुसंख्यक मुस्लिम राष्ट्र के लिए अपनी प्रेरितिक यात्रा के दौरान और 2017 में म्यांमार के लिए अपनी निकटता दिखाई थी।

विशेष रूप से, महाधर्माध्यक्ष डी'क्रूज़ ने रोहिंग्या लोगों के लिए चल रही चुनौतियों को याद किया, जिसका जिक्र पोप फ्रांसिस ने ढाका में रोहिंग्या शरणार्थियों के साथ मुलाकात के दौरान किया था, और विभिन्न अपीलों में इसे प्रकाश में लाना जारी रखा है, और इस चीज पर बात की है कि गरीब राष्ट्र में पीड़ित अल्पसंख्यकों की मदद कैसे की जाए, जो अपनी दुर्दशा को अकेले ही झेल रहे हैं।