कुडप्पा धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष सागिनाला की नियुक्ति

पोप फ्राँसिस ने फादर पॉल प्रकाश सागिनाला को हैदराबाद, कुडप्पा धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

पोप फ्राँसिस ने 8 मार्च को फादर पॉल प्रकाश सागिनाला को कुडप्पा (भारत) धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वे इसी धर्मप्रांत के पुरोहित हैं, जो वर्तमान में हैदराबाद में संत जॉन्स क्षेत्रीय सेमिनरी में पवित्र शास्त्र के प्रोफेसर हैं।

बायोडाटा
नव नियुक्त धर्माध्यक्ष पॉल प्रकाश सागिनाला का जन्म 28 नवंबर 1960 को कुडप्पा धर्मप्रांत के बाडवेल में हुआ था। चेन्नई के पूनमल्ली स्थित सेक्रेड हार्ट सेमिनरी में दर्शनशास्त्र और धर्मशास्त्र का अध्ययन करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया।

27 अप्रैल 1987 को कुडप्पा धर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक किया गया।  

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया और आगे की पढ़ाई पूरी की: चित्तूर में सहायक पल्ली पुरोहित (1987-1988); संत जोसेफ बोर्डिंग और हाई स्कूल, मारियापुरम, कडप्पा में संवाददाता (1988-1991); टेकुरपेट में पल्ली पुरोहित (1991-1994); रोम के पांटिफिकल उर्बानियाना विश्वविद्यालय में बाइबिल धर्मशास्त्र में डॉक्टरेट (1994-1998); रोम में संत पौल कॉलेज के उप-रेक्टर (1998-2004); प्रोड्डाटूर के पल्ली पुरोहित और डीन (2004-2008); सेंट जॉन्स रीजनल सेमिनरी, हैदराबाद में पवित्र शास्त्र के प्रोफेसर (2008-2015); मासापेट, कुडप्पा में चांसलर और पल्ली पुरोहित (2015-2022); और 2022 से सेंट जॉन्स रीजनल सेमिनरी, हैदराबाद में पवित्र शास्त्र के प्रोफेसर रहे हैं।