वाटिकन में आज शाम होगी जयन्ती 2025 के लिए घोषणा पत्र की प्रस्तुति

आज काथलिक कलीसिया, विशेषकर, वाटिकन में प्रभु के स्वर्गारोहन का महापर्व मनाया जा रहा है और आज ही के दिन पोप फ्रांँसिस जयन्ती वर्ष 2025 के पेपल बुल अर्थात् पोप के घोषणा पत्र को प्रस्तुत करेंगे।

आज काथलिक कलीसिया, विशेषकर, वाटिकन में प्रभु के स्वर्गारोहन का महापर्व मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में आज 9 मई को शाम 5.30 बजे संध्या वंदना की जायेगी। जिसका संचालन पोप फ्राँसिस करेंगे। संध्या वंदना के पहले पोप फ्रांसिस जयन्ती वर्ष 2025 के पेपल बुल अर्थात् पोप के घोषणा पत्र को प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम को वाटिकन न्यूज पर लाईव प्रसारित किया जाएगा।

स्वर्गारोहण सभी ख्रीस्तीय कलीसियाओं के लिए एक महापर्व है, जो पास्का के चालीसवें दिन मनाया जाता है। संत जॉन क्राइसोस्टॉम और संत ऑगस्टीन पहले से ही इसके बारे बात कर रहे थे। लेकिन इसके प्रसार पर तेजी संभवतः निसा के संत ग्रेगरी के कारण आई।

चूँकि यह दिन गुरुवार को पड़ता है, इसलिए कई देशों में इसे अगले रविवार को मनाया जाता है। स्वर्ग में आरोहण के साथ "ऐतिहासिक मसीह" की उपस्थिति समाप्त हो जाती है और कलीसिया का उद्घाटन होता है।