पूर्वी कलीसियाओं के लिए बने विभाग के उप सचिव की नियुक्ति

पोप ने मोनसिन्योर फिलिपो चम्पानेली को पूर्वी कलीसियाओं के लिए बने विभाग के उप सचिव के रूप में नियुक्त किया है, अबतक वे राज्य सचिवालय के सामान्य मामलों के अनुभाग में कार्यरत थे।

मोनसिन्योर फ़िलिपो चम्पानेल्ली को आज 15 अप्रैल को पोप फ्राँसिस ने पूर्वी कलीसियाओं के लिए बने विभाग के नए उप सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। अब तक वे राज्य सचिवालय के सामान्य मामलों के अनुभाग में राजदूतावास के सलाहकार के रुप में सेवारत हैं। परमधर्मपीठ की राजनयिक सेवा में पंद्रह वर्षों के बाद, वे हाल के महीनों में आम जनता के बीच जाने गए, क्योंकि संत पापा ने फ्लू और थकान के कारण कई मौकों पर, अपने भाषणों को पढ़ने का काम मोनसिन्योर चम्पानेल्ली को सौंप दिया था।

मोनसिन्योर फ़िलिपो चम्पानेल्ली का जन्म 30 जुलाई 1978 को नोवारा (इटली) में हुआ। नोवारा धर्मप्रांत के लिए 21 जून 2003 को उनका पुरोहिताभिषेक किया गया। उन्होंने रोम के पोंटिफ़िकल ग्रेगोरियन विश्वविद्यालय से धर्मशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। 1 जुलाई 2009 को, पोंटिफ़िकल एक्सेलसिस्टिकल अकादमी में पाठ्यक्रमों में भाग लेने के बाद, उन्होंने परमधर्मपीठ की राजनयिक सेवा में प्रवेश किया। उन्होंने जॉर्जिया, आर्मेनिया, अजरबैजान और बेलारूस में प्रेरितिक राजदूतावास में काम किया। 2015 से वे राज्य सचिवालय के सामान्य मामलों के अनुभाग में सेवारत हैं।