कार्डिनल दी दोनातिस को नया प्रमुख दंडाधिकारी नियुक्त किया गया

रोम धर्मप्रांत के विकार जनरल ने प्रमुख दंडाधिकारी के रूप में कार्डिनल माउरो पियाचेंज़ा का स्थान लिया।

पोप फ्राँसिस ने शनिवार को रोम धर्मप्रांत के लिए अपने विकार जनरल कार्डिनल एंजेलो दी दोनातिस को नए प्रमुख दंडाधिकारी नियुक्त किया। वे कार्डिनल माउरो पियाचेंज़ा का स्थान लेंगे, जो 2013 से इस पद पर हैं और इस साल सितंबर में 80 वर्ष के हो जाएंगे।

70 वर्षीय कार्डिनल दी डोनातिस,  2017 से संत पापा के विकार जनरल के रूप में रोम धर्मप्रांत की प्रशासनिक जरूरतों की देखरेख कर रहे हैं, उन्हें लातेरन महागिरजाघर के प्रधान पुरोहित भी नियुक्त किया गया था।

प्रमुख दंडाधिकारी के रूप में अपनी नई भूमिका के साथ, वे वाटिकन न्यायाधिकरण के प्रमुख के रूप में काम करेंगे, वे बहिष्कार और गंभीर पापों से जुड़े मामलों के प्रभारी होंगे, जिनमें वे मामले भी शामिल हैं जिनके सजा की क्षमा परमधर्मपीठ के लिए आरक्षित है।

शनिवार को, संत पापा ने रोम के सात सहायक धर्माध्यक्षों में से एक, जेसुइट धर्माध्यक्ष दानियल लिबानोरी को समर्पित जीवन के लिए संत पापा के मूल्यांकनकर्ता के रूप में नियुक्त किया।