पोप फ्राँसिस पवित्र शुक्रवार के क्रूस मार्ग धर्मविधि के लिए चिंतन लिख रहे हैं

वाटिकन ने घोषणा की है कि इस वर्ष, पोप फ्राँसिस पवित्र शुक्रवार को रोम के प्रतिष्ठित कोलोसियुम में होने वाले क्रूस मार्ग धर्मविधि के लिए खुद चिंतन लिख रहे हैं।

हर साल पवित्र शुक्रवार की शाम रोम के कोलोसियुम में संत पापा फ्राँसिस की अध्यक्षता में क्रूस मार्ग धर्मविधि के लिए, अलग-अलग व्यक्तियों को चिंतन प्रार्थना लिखने का काम सौंपा जाता है। इस वर्ष, पोप ने उन्हें स्वयं लिखने का निर्णय लिया है। वाटिकन प्रेस कार्यालय ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया।
पोप के चिंतन का विषय हैः "क्रूस मार्ग पर येसु के साथ प्रार्थना में"
रोम के कोलोसियुम में क्रूस मार्ग की पारंपरिक धर्मविधि शुक्रवार शाम 9:15 बजे शुरू होगी।
प्रेस कार्यालय के अनुसार, संत पापा द्वारा घोषित प्रार्थना वर्ष के संदर्भ में, यह "मनन चिंतन और आध्यात्मिकता का कार्य" है, जिसके केंद्र में येसु हैं।
उन्होंने कहा, यह मसीह पर केंद्रित होगा जो क्रूस मार्ग पर चलते हैं और हर व्यक्ति को अपने साथ चलने की अनुमति देते हैं।
पोप का चिंतन वर्तमान घटनाओं के व्यापक, लेकिन अप्रत्यक्ष संदर्भ के साथ, "उस क्षण पर केंद्रित है जो येसु ने क्रूस मार्ग पर अनुभव किया था और यह पीड़ा को भी विस्तार करता है।"