पोप ने समग्र जटिल चिकित्सा प्रक्रिया में मामूली सुधार दिखाया

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने मंगलवार शाम को पोप फ्राँसिस के स्वास्थ्य पर अपडेट दिया। उन्होंने पूरे दिन हाई-फ्लो ऑक्सीजन थेरेपी जारी रखी। उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से पोप पॉल षष्टम हॉल में दिये जा रहे आध्यात्मिक साधना का चिंतन सुना, प्रार्थना में समय बिताया और पवित्र परमप्रसाद ग्रहण किया।
पोप फ्राँसिस की नैदानिक स्थिति स्थिर बनी हुई है, डॉक्टरों ने इस संदर्भ में मामूली सुधार की पुष्टि की है। वाटिकन प्रेस कार्यालय ने मंगलवार शाम को पत्रकारों को पोप की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में यह संक्षिप्त जानकारी दी। वे 14 फरवरी से रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती हैं। स्थिर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए, पिछले दिनों की तरह आज शाम विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया।
पोप ने 11 मार्च को येसुसमाजियों के धर्मसंघ में प्रवेश की 67वीं वर्षगांठ मनाई। उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संत पापा पॉल षष्टम हॉल में दिये जा रहे आध्यात्मिक साधना का चिंतन सुना, प्रार्थना में समय बिताया और पवित्र परमप्रसाद ग्रहण किया।
अस्पताल में अपने अपार्टमेंट के निजी चैपल में, पोप फ्राँसिस ने प्रार्थना में समय बिताया। उन्होंने आगंतुकों का स्वागत नहीं किया, लेकिन आध्यात्मिक साधना में भाग लेते हुए प्रार्थना और मनन-ध्यान में समय बिताया। उन्होंने अपनी निर्धारित चिकित्सा जारी रखी और दिन के दौरान, नाक के नलिकाओं के माध्यम से उच्च-प्रवाह ऑक्सीजन का उपयोग जारी रखा।