पोप ने प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया और शाँति के लिए अपना आह्वान दोहराया

रविवार को द्विपक्षीय निमोनिया का इलाज कराने और जेमेली अस्पताल से छुट्टी होने के बाद वाटिकन लौटते हुए पोप फ्राँसिस ने अपने प्लेटफार्म एक्स पर अपने स्वास्थ्य हेतु की गई प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया और शाँति के लिए अपना आह्वान दोहराया।
वाटिकन प्रेस कार्यालय ने रविवारीय देवदूत प्रार्थना के लिए तैयार किये गये संदेश को प्रकाशित किया। पोप अपने तैयार चिंतन में, दिन के सुसमाचार पाठ पर चिंतन किया। अपने स्वास्थ्यलाभ हेतु चढ़ाई गई प्रार्थनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया और युद्धरत देशों में शांति हेतु प्रार्थना करने का आह्वान किया। इसी के मद्देनजर संत पापा ने शोसल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर दो संदेश लिखाः
पहला संदेश : “संत लूकस के सुसमाचार (13:1-9) से लिए गया आज का पाठ ईश्वर के धैर्य की बात करता है, जो हमें अपने जीवन को परिवर्तन का समय बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। प्रभु एक धैर्यवान किसान है, जो हमारे जीवन की मिट्टी को सावधानीपूर्वक जोतता है और आत्मविश्वास के साथ हमें उनके पास लौटने की प्रतीक्षा करता है।”
दूसरा संदेश : “आपने मेरे लिए इतने धैर्य और दृढ़ता के साथ प्रार्थना करना जारी रखा है: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! मैं भी आपके लिए प्रार्थना करता हूँ। आइए हम एकसाथ विशेष रूप से शहीद यूक्रेन, फिलिस्तीन, इज़राइल, लेबनान, म्यांमार, सूडान और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में शांति के लिए प्रार्थना करें।”