परेशानी दूर करने में प्रार्थना किस तरह मदद कर सकती है?

पोप ने 13 फरवरी को विश्वासियों को याद दिलाते हुए अपने एक्स संदेश में कहा कि चुनौतियों से भरे विश्व में जो लोगों को खुशी से जीने नहीं दे रही हैं हमें अधिक आग्रह के साथ ईश्वर से प्रार्थना करना है।

जीवन की चुनौतियाँ हमें परेशान करती हैं जिनका सामना करने के लिए हमें कृपा की आवश्यकता है। और कृपा हमें तब मिलती है जब हम ईश्वर से आग्रहपूर्ण प्रार्थना करते हैं। यही कारण है कि संत पापा ने इस वर्ष को प्रार्थना का वर्ष घोषित किया है।

पोप ने 13 फरवरी को पुनः विश्वासियों को याद दिलाते हुए अपने एक्स संदेश में कहा, “वैश्विक घटनाएँ अनेक लोगों को खुशी और शांति से जीने नहीं देतीं। हमारी प्रार्थनाएँ अधिक आग्रह के साथ पिता तक पहुँचे ताकि वे उन लोगों की आवाज़ सुनें जो इस भरोसे के साथ उसकी ओर आते हैं कि उनकी बात सुनी जाएगी।”

hindi Survey Popup Image