क्रिसमस काल में पोप लियो के धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची
पोप के धर्मविधिक अनुष्ठानों के कार्यालय ने संत पापा लियो 14वें के पूरे क्रिसमस काल के धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची प्रकाशित की है।
पोप के धर्मविधिक समारोहों के कार्यालय द्वारा मंगलवार, 24 नवंबर को जारी सूची के अनुसार, पोप लियो 14वें क्रिसमस काल में कई ख्रीस्तयागों की अध्यक्षता करेंगे।
ख्रीस्त जयन्ती की शाम, पोप लियो 14वें संत पेत्रुस महागिरजाघर में रात 10:00 बजे क्रिसमस जागरण मिस्सा अर्पित करेंगे।
वे क्रिसमस की सुबह 10:00 बजे प्रभु के जन्म महोत्सव का पवित्र मिस्सा, संत पेत्रुस महागिरजाघर में अर्पित करेंगे, जिसके बाद दोपहर में महागिरजाघर के बीचोबीच की बलकनी से उर्बी एत ओर्बी आशीष प्रदान करेंगे।
31 दिसंबर की शाम 5:00 बजे ईश्वर की माता मरियम के पर्व की पूर्व संध्या, संध्या वंदना की प्रार्थना का नेतृत्व करेंगे, जिसमें 2026 में मिले आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भजन ते देउम गाया जाएगा।
अगली सुबह 1 जनवरी को, सुबह 10 बजे संत पापा लियो संत पेत्रुस महागिरजाघर में ईश माता मरियम के महापर्व के उपलक्ष्य में समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे।
क्रिसमस काल में, उसके बाद 6 जनवरी को प्रभु प्रकाश का महापर्व आता है, इस अवसर पर संत पापा पुनः संत पेत्रुस महागिरजाघर में सुबह 10 बजे पावन ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे।
क्रिसमस काल के अंतिम दिन प्रभु के बपतिस्मा का त्योहार है, जो हर साल प्रभु प्रकाश के बाद वाले रविवार को पड़ता है।
पोप लियो 10 जनवरी को सुबह 9:30 बजे सिस्टिन चैपल में पवित्र मिस्सा के साथ इस महापर्व को मनायेंगे, जहाँ कई बच्चों को बपतिस्मा संस्कार दिया जाना भी शामिल होगा।
