कार्डिनल परोलिन ने इस्राएल के राजदूत से मुलाकात की, पवित्र कब्र की घटना पर दुःख जताया
सोमवार को वाटिकन राज्य सचिव, वाटिकन विदेश सचिव और इस्राएल के राजदूत यारोन साईडमन के बीच एक मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान “दुर्भाग्यपूर्ण घटना” का स्पष्टीकरण दिया गया जो खजूर रविवार के दिन घटी, जब इस्राएली पुलिस ने प्राधिधर्माध्यक्ष पित्साबाला एवं पवित्र भूमि के संरक्षक फादर लेलपो को पवित्र कब्र में प्रवेश करने से रोक दिया था।
मुलाकात 30 मार्च को हुई जिसमें वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन, वाटिकन विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष पौल रिचार्ड गलाघर और वाटिकन के लिए इस्राएल के राजदूत यारोन साईडमन मौजूद थे।
वाटिकन प्रेस कार्यालय ने अपने टेलीग्राम चैनल पर इस मुलाकात की जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि यह मुलाकात 29 मार्च, खजूर रविवार को हुई “दुर्भाग्यपूर्ण घटना” के बाद हुई, जिसमें लातीनी प्राधिधर्माध्यक्ष कार्डिनल पियरबतिस्ता पित्साबाला, ओएफएम और पवित्र भूमि के संरक्षक फादर फ्रांसेस्को इलपो, ओएफएम को इस्राएली पुलिस ने येरूसालेम में पवित्र क्रब के गिरजाघर में जाने से रोक दिया था।
वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी बयान अनुसार, “बातचीत के दौरान, जो हुआ उस पर अफसोस जताया गया, स्पष्टीकरण दी गई, और येरूसालेम के लैटिन प्राधिधर्माध्यक्ष तथा स्थानीय अधिकारियों के बीच येरूसालेम में पवित्र कब्र बेसिलिका में पास्का त्रिदियुम की धर्मविधि में हिस्सा लेने के बारे में हुए समझौते पर ध्यान दिया गया।”