काथलिक पल्ली पर हमले के बाद पोप ने गज़ा में युद्धविराम का आह्वान

पोप लियो 14वें ने इस्राएली सैनिकों के हमले के बाद गज़ा में पवित्र परिवार काथलिक पल्ली के विश्वासियों के प्रति अपना सामीप्य व्यक्त करते हुए एक तार संदेश भेजा, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पोप लियो 14वें ने पवित्र परिवार काथलिक पल्ली पर हुए सैन्य हमले के बाद गज़ा में "तत्काल युद्धविराम" की अपनी अपील दोहराई है।
वाटिकन के राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन द्वारा उनकी ओर से हस्ताक्षरित एक टेलीग्राम में, पोप ने हमले में हुई जान-माल की हानि और घायलों के लिए गहरा दुःख व्यक्त किया।
उन्होंने हमले में घायल हुए पल्ली पुरोहित फादर गाब्रिएल रोमानेली और पूरे पल्ली समुदाय के प्रति अपनी आध्यात्मिक सामीप्य भी व्यक्त की।
पोप ने मृतकों की आत्माओं को "सर्वशक्तिमान ईश्वर की करुणा" के सिपूर्द किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शोक संतप्त लोगों की सांत्वना के लिए प्रार्थना की।
अंत में, उन्होंने शांति और युद्धविराम की अपनी अपील दोहराई और "क्षेत्र में संवाद, सुलह और स्थायी शांति की गहरी आशा" व्यक्त की।
गज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा युद्ध में 60,200 से ज़्यादा लोग (58,313 फ़िलिस्तीनी और 1,983 इज़राइली) मारे जा चुके हैं।