लूथरन नेताओं ने पोप फ्राँसिस को सेतु निर्माता के रूप में सम्मानित किया

लूथरन वर्ल्ड फेडरेशन के महासचिव ने दिवंगत पोप फ्राँसिस की एकता, समावेशिता और मेल-मिलाप की विरासत पर विचार किया तथा उनके साक्ष्य को विश्वभर के विश्वासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।

जब विश्व दिवंगत पोप फ्राँसिस के निधन पर शोक मना रहा है, ख्रीस्तीय समुदाय के नेता उन्हें न केवल रोम के धर्माध्यक्ष के रूप में याद कर रहे हैं, बल्कि एकता, संवाद और न्याय के अथक समर्थक के रूप में भी याद कर रहे हैं।

वाटिकन न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में, लूथरन विश्व संघ की महासचिव और उस पद पर आसीन होनेवाली पहली महिला रेव. डॉ. ऐनी बर्गहार्ट ने दिवंगत पोप को याद करते हुए कहा, "मैंने हमेशा उन्हें बहुत ही सुलभ, बहुत चौकस और अत्यन्त खुले विचारों वाला पाया है।"

उन्होंने कहा, "उनकी विरासत कई लोगों के साथ रहेगी, इस संबंध में भी कि किस तरह उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाया और किस तरह उन्होंने उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल किया," डॉ. एनी ने कहा, "यह कई लोगों के लिए बहुत प्रेरणादायक है, न केवल रोमन काथलिकों के लिए बल्कि कई अन्य ईसाइयों के लिए भी।"

इस संबंध में, डॉ. एनी ने सिनॉडालिटी पर धर्मसभा के दौरान पर अपनी प्रतिबद्धता की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा, "यह देखना कई लोगों के लिए बहुत प्रेरणादायक था कि धर्मसभा का संचालन कैसे किया गया और कैसे महिलाओं को न केवल आवाज दी गई, बल्कि वोट का अधिकार भी दिया गया।"