महाधर्माध्यक्ष शेवचुक : यूक्रेन को न भूलें

कीव - हलेक के महाधर्माध्यक्ष ने यूरोप और विश्व के काथलिकों से अपील की है कि वे यूक्रेन के लोगों की जारी पीड़ा को न भूलें और उन्होंने अब तक मिले सभी सहयोगों और समर्थन के लिए अपना आभार प्रकट किया है।

यूक्रेन में ग्रीक काथलिक कलीसिया के प्रमुख महाधर्माध्यक्ष शेवचुक, यूक्रेन में युद्ध के दो साल पूरा होने पर वाटिकन मीडिया से बात करते हुए यूक्रेनी लोगों की शांति की चाह और उन्हें सामग्री एवं प्रेरितिक समर्थन प्रदान करने के कलीसिया के प्रयासों के बारे में बात की।

महाधर्माध्यक्ष ने कहा, “हम विनयपूर्वक प्रभु से अपने लोगों के लिए शांति हेतु प्रार्थना करते हैं कि यह युद्ध जल्द से जल्द समाप्त हो; हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर हमें पीड़ा और मृत्यु से बचाएँ। लेकिन हमें इस बात से अवगत होना चाहिए कि हम जितना माँगते हैं वे उससे अधिक देने के लिए तैयार हैं। इससे हमें आशा मिलती है।”

यूक्रेन जब 24 फरवरी 2022 को रूस द्वारा छेड़े गए भीषण युद्ध की दूसरी वर्षगांठ मना रहा है महाधर्माध्यक्ष स्वीतोस्लाव शेवचुक ने लोगों की शांति की चाह को व्यक्त करते हुए कहा है कि हर दिन की शुरूआत प्रार्थनाओं के साथ होती है, क्योंकि हर दिन "सायरन और विस्फोटों की आवाज" से गूँजता है, जिसने पिछले दो वर्षों में देश को तबाह कर दिया है।