महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने कॉन्स्टन लिवंस अस्पताल का उद्घाटन किया

राँची के महाधर्माध्यक्ष माननीय विंसेंट आइंद ने 1 अप्रैल को पिस्का नगड़ी में नवनिर्मित फाo कॉन्स्टन लिवंस हॉस्पिटल का फीता काट कर उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह का आरंभ पवित्र मिस्सा बलिदान से हुआ जिसकी अगुवाई महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने की।

ज्ञात हो कि इस हॉस्पिटल का निर्माण पिस्का नगड़ी के एक स्थानीय चिकित्सक दंपति डाo सुरेश मिंज और डाo अग्नेश मिंज ने मिलकर किया है। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने दोनों का मनोबल बढ़ाते हुए उन दोनों डॉक्टर दंपति का धन्यवाद किया जिन्होंने समाज की सेवा करने के लिए एक अस्पताल का निमार्ण करने के बारे में सोचा। आशीष के मौके पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने इस नवनिर्मित अस्पताल के विकास के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। यह दोनों डॉक्टर दंपती के छोटे बेटे जिनका नाम भी लिवंस है, उनके जन्मदिन का भी अवसर रहा इसलिए इस मौके पर बर्थडे केक भी काटा गया।

इस अवसर पर रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद, श्री माननीय बन्धु तिर्की जी, श्रीमति माननीय विधायक शिल्पी नेहा तिर्की जी एवं रांची के पुरोहित शामिल हुए।