इक्वाडोर में भारी बारिश और बाढ़ के बीच कलीसिया की मदद

इक्वाडोर के धर्माध्यक्ष के रोम दौरे के बाद, स्थानीय कलीसिया ने देशभर में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित अलग-अलग प्रांतों में 106,000 से अधिक लोगों को मदद पहुँचायी।

अगस्त के अंत में, भारी बारिश और बाढ़ ने इक्वाडोर में 106,000 से अधिक लोगों पर असर डाला है। ग्वायाकिल और मिलाग्रो उन दो इलाकों में से हैं जो सबसे अधिक प्रभावित हैं। लगातार हो रही बारिश को एल नीनो क्लाइमेट पैटर्न से जोड़ा गया है और अब इसका असर गैलापागोस द्वीप पर भी पड़ा है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन सचिवालय के नए आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 22 लोग मारे गए हैं और हजारों घरों को नुकसान हुआ है।

वाटिकन के फिदेस न्यूज एजेंसी के रिपोर्ट अनुसार तटीय इलाके में हालात अधिक गंभीर हैं क्योंकि नदियों में बाढ़ आ गई हैं और बाढ़ गुआयास, मनाबी, लॉस रियोस और एस्मेराल्डास प्रांतों के इलाकों तक फैल गई है।

16 नवंबर को, मिलाग्रो ने बाढ़ आने के बाद 60 दिन की बाढ़ आपातकाल घोषित की। दो स्कूलों को अस्थायी शरणस्थल में बदल दिया गया है, जहाँ कुल 600 से अधिक लोग रह रहे हैं।

इस घोषणा के साथ, नगरपालिका खास खरीद उपाय लागू कर सकती है, जिसका मतलब है कि अधिकारी नावों, खाद्य सामग्री और मरम्मत को सुरक्षित करने के लिए सामान्य से अधिक तेजी से काम कर सकते हैं।

वाटिकन से इक्वाडोर
16-20 नवंबर के बीच, इक्वाडोर के काथलिक धर्माध्यक्ष अपनी अद-लीमिना मुलाकात के लिए रोम आये थे। फिर भी, उनका ध्यान अपने देश पर ही रहा।

लोजा के धर्माध्यक्ष वाल्टर हेरास ने फिदेस न्यूज को बतलाया, “रोम से, जहाँ सभी धर्माध्यक्ष एकत्रित हैं, मैं अपना अभिवादन और एकजुटता दिखाना चाहता हूँ।”

धर्माध्यक्षों ने संत मरिया मेजर महागिरजाघर में अपने देश के लिए प्रार्थना की, और धर्माध्यक्ष हेरास ने कहा, “ईश्वर हम पर दया करें और हमें मदद दें जिसकी हमें बहुत जरूरत है।”

रोम में रहने के दौरान, 36 धर्माध्यक्षों के दल ने पोप लियो 14वे से मुलाकात की और अपने धर्मप्रांत एवं प्रेरितिक विखारियेट के हालात के बारे में बताया, जिनमें हिंसा और असुरक्षा जैसी बातें शामिल थीं।

पोप से मुलाकात के बाद वाटिकन न्यूज़ से बात करते हुए, इक्वाडोर के धर्माध्यक्ष और क्विटो के महाधर्माध्यक्ष अल्फ्रेदो जोस एस्पिनोज़ा मातेयस ने बताया कि “बोल पाना, खुद को प्रकट कर पाना और यह कह पाना: यही हमारी प्रेरितिक सच्चाई है, जो हमारे दिलों को भर देता है और संत पापा को इक्वाडोर को समझने में मदद करता है।”

बाढ़ और एल नीनो के असर के अलावा, देश ने सामाजिक-राजनीतिक तनाव और संगठित अपराध भी झेला है।

इसी पृष्टभूमि पर, धर्माध्यक्षों ने संत पापा लियो 14वें से बात की, इक्वाडोर के लोगों के संघर्ष को बताया। दूसरी ओर, पोप लियो ने धर्माध्यक्षों को एक मिशन सौंपा, जिसको संक्षेप में कहा जा सकता है, “आशा के संदेशवाहक बनें।”

इक्वाडोर के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन द्वारा जारी एक बयान में धर्माध्यक्ष डेविड दी ला तोर्रे, क्वीतो के धर्माध्यक्ष और सम्मेलन के महासचिव ने पोप लियो 14वें के बुलावे पर जोर दिया, जो सहभागिता को मजबूत करने के लिए कहते हैं, जो “हमें सुसमाचार प्रचार के लिए बुलाता है, खासकर, युवाओं और सबसे गरीब लोगों के बारे में चिंता करने के लिए।”

‘हम सिर्फ उदार मदद नहीं करते’
इक्वाडोर में, स्थानीय कलीसिया बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित लोगों को मदद और समर्थन दे रही है। ग्वायाकिल में, जीसस एल बूवेन प्रेरितिक पल्ली, जॉन बपतिस्ता प्रेरितिक केंद्र को परिवारों के रहने के लिए एक अस्थायी शेल्टर के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

लगभग 80 स्वयंसेवक खाना बनाते और बांटते हैं, वे दान जमा करते और कपड़े एवं गद्दे की व्यवस्था करते हैं। पल्ली ने एक सामूदायिक किचन भी बनाया है, जो लगभग 300 लोगों को खाना देता है।

जीसस एल बूवेन प्रेरितिक पल्ली ने पहले कुछ दिनों में 1,050 से अधिक लोगों तक पहुंचने में मदद की है। एस्मेराल्डास के धर्माध्यक्ष अंतोनियो क्रमेरी, एसएससी और कारितास इक्वाडोर के अध्यक्ष ने कमजोर हालात में लोगों की मदद करने की कलीसिया की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हम सिर्फ उदार कार्य नहीं करते; यह एक कलीसिया के रूप में हमारी पहचान का हिस्सा है।"

hindi Survey Popup Image