पोप ने की कन्नूर धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष की नियुक्ति

पोप फ्राँसिस ने भारत के कन्नूर धर्मप्रांत के लिए माननीय डेनिस कुरूपासेरी को सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वे कोट्टापुरम के पुरोहित हैं और इस समय माल्टा में प्रेरितिक राजदूत के सलाहकार के रूप में सेवा दे रहे हैं।

कन्नूर धर्मप्रांत के नवनियुक्त सहायक धर्माध्यक्ष माननीय डेनिस कुरूपासेरी का जन्म 4 अगस्त 1967 को केरल के कोट्टापुरम धर्मप्रांत में हुआ था।

उनका पुरोहिताभिषेक 23 दिसम्बर 1991 को कोट्टापुरम धर्मप्रांत के लिए हुआ था।

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया है :

कोट्टापुरम में सहायक पल्ली पुरोहित के रूप में उन्होंने थुरुथिपुरम के संत फ्राँसिस असीसी में (1991-1993), गोथुरुथ के संत सेबास्तियन में (1994-1995) और पुलोट के संत अंतोनी में (1996-1997) सेवा दी।

उन्होंने 1 जुलाई 2001 को परमधर्मपीठ की राजनयिक सेवा में प्रवेश किया और बुरुंडी (2001-2004), मिस्र (2004-2007), थाईलैंड (2007-2010), चेक गणराज्य (2010-2013), गैबॉन (2013-2016) और संयुक्त राज्य अमेरिका (2016-2021) में पोप के प्रतिनिधियों के साथ काम किया।
वे वर्तमान में माल्टा में वाटिकन के प्रेरितिक राजदूत के सलाहकार हैं।