कार्डिनलों ने पोप फ्राँसिस की कब्र पर संध्या प्रार्थना की

कार्डिनल मंडल के सदस्य पोप फ्राँसिस को श्रद्धांजलि देने संत मरिया मेजर महागिरजाघऱ गये और वहां उन्होंने (दूसरी वेस्पर्स) संध्या प्रार्थना की।
पास्का के दूसरे रविवार याने दिव्य करुणा रविवार की शाम को कार्डिनल मंडल के सदस्यों ने संत मरिया मेजर गिरजाघर का दौरा किया। उनके मकबरे पर पोप फ्राँसिस को श्रद्धांजलि दी और उसके बाद उनहोंने शाम की प्रार्थना की जिसका नेतृत्व महागिरजाघऱ के सहायक प्रधानयाजक लिथुआनियाई कार्डिनल रोलांडा मकरिकास ने किया। कार्डिनलों के साथ विश्वासियों ने भी संध्या प्रार्थना में भाग लिया।
संत मरिया मेजर महागिरजाघर सुबह 7 बजे विश्वासियों के लिए खुल गया था ताकि वे पोप फ्राँसिस की कब्र का दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। संध्या प्रार्थना के दौरान भी संत पापा की कब्र पर लोगों का दर्शन जारी रहा। अनुमान है कि सुबह से ही बीस हजार लोग मकबरे का दर्शन कर चुके थे।