ईश्वर से जुड़े रहना समर्पित जीवन में एक बड़ी चुनौती:महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइन्द

हुलहुंडू पल्ली के हाड़दाग में स्थित क्लारिशियन धर्मसंघ की तीन धर्मबहनों ने रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के सम्मुख अपना प्रथम व्रतधारण लिया।

रांची, सोमवार 1 अप्रैल 2024 (रांची प्रेस) : आज हुलहुंडू पल्ली के हाड़दाग में स्थित क्लारिशियन धर्मबहनों के कॉन्वेंट में 3 धर्मबहनें सिo दिव्या लकड़ा, सिo एमरेंसिया डोडराई और सिo मनीषा लकड़ा ने महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के सम्मुख अपना प्रथम व्रतधारण लिया।

रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने व्रत धारण समारोह के अवसर पर उपस्थित सभी धर्मबहनों एवं विश्वासियों को संबोधित करते हुए अपने प्रवचन में कहा कि समर्पित जीवन में ईश्वर से जुड़े रहना और जीवित प्रभु के अनुभव को अपने जीवन में संजो कर रखना ही उसके संदेश को लोगों तक पहुंचाने में उत्साह से भर देता है।

पवित्र संस्कार की क्लारिशियन मिशनरी धर्मबहनों के धर्मसमाज की प्रथम व्रत लेने वाली धर्म बहनों को महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी और अपना जीवन प्रभु और उसकी प्रजा के लिए समर्पित करने का संदेश दिया।

इस व्रतधारण समारोह के अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के अलावा फाo संजय तिर्की, फा क्लेमेंट तिर्की, हुलहुंडू पल्ली के पल्ली पुरोहित, फाo नरेश कुजूर, फाo अमित डुंगडुंग, फाo ब्रिसियुस मिंज, फाo नेलशन बरला,  अन्य पुरोहितगण, संत अन्ना की धर्मबहनें एवं व्रत धारण करने वाली धर्मबहनों के रिश्तेदार मौजूद थे।