झाँसी धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष की नियुक्ति

पोप ने फादर विल्फ्रेड ग्रेगोरी मोरास को झाँसी धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

पोप ने लखनऊ धर्मप्रांत के पुरोहित फादर विल्फ्रेड ग्रेगोरी मोरास को झाँसी धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। वर्तमान में वे इलाहाबाद धर्मप्रांत में संत जोसेफ क्षेत्रीय सेमिनरी के रेक्टर हैं।

संक्षिप्त जीवनी
नवनियुक्त सहायक धर्माध्यक्ष विल्फ्रेड ग्रेगरी मोरास का जन्म 13 फरवरी 1969 को मैंगलोर धर्मप्रांत के नीरुडे में हुआ था और उन्होंने इलाहाबाद धर्मप्रांत के संत जोसेफ क्षेत्रीय सेमिनरी में दर्शनशास्त्र और धर्मशास्त्र का अध्ययन किया था। 27 अप्रैल 1997 को लखनऊ धर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक किया गया था।

उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ निम्नलिखित कर्तव्य निभाए हैं: लखनऊ में संत पॉल माइनर सेमिनरी में प्रशिक्षक (1997-1999); धर्माध्यक्ष के सचिव (1999-2002); पलिया में संत अन्ना स्कूल के वाइस प्रिंसिपल (2002-2003); रोम में पोंटिफिकल उर्बान विश्वविद्यालय से मिसियोलॉजी में स्नातक (2003-2006); निगोहान में संत फ्रांसिस स्कूल के प्रिंसिपल और हॉस्टल के निदेशक (2007-2008); बाराबंकी में संत अंतोनी स्कूल के अध्यक्ष (2008-2013); रोम में पोंटिफिकल उर्बान विश्वविद्यालय मिसियोलॉजी में डॉक्टरेट (2013-2016); वाराणसी में नव साधना क्षेत्रीय पास्टोरल सेंटर के निदेशक (2017-2021) और 2021 से वे इलाहाबाद में संत जोसेफ क्षेत्रीय सेमिनरी के रेक्टर हैं।