देश-विदेश चर्च न्यूज़ | RVA Hindi News | 31 March 2026
#RadioVeritasAsia #churchnews #christiannews #weeklynews #Hindichurchnews national and international news
Presented By: RVA Hindi
News Presenter: Priyanka Damor
पोप लियो 14वें ने मोनाको की प्रेरितिक यात्रा के अंतिम दौर में मिस्सा बलिदान अर्पित करते हुए मोनाको विश्वासी कलीसिया को दूसरे के जीवन में खुशी लाने का संदेश दिया।
अपनी प्रेरितिक यात्रा के पोप लियो 14वें ने मोनाको के युवाओं से बात की, विश्वास और संदेह पर सवालों के जवाब दिए, और उनसे "प्रभु एवं दूसरों के लिए खुद को पूरी समर्पित करने" का आग्रह किया।
पोप लियो 14वें ने बुलाहट हेतु विश्व प्रार्थना दिवस के लिए अपना संदेश जारी किया है, जिसे इस साल रविवार, 26 अप्रैल को मनाया जाएगा, और दोहराया है कि "हर बुलाहट कलीसिया और उन लोगों के लिए एक बहुत बड़ा वरदान है जो इसे खुशी से लेते हैं।"
जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र संघीय मानवाधिकार कार्यालय में परमधर्मपीठ के स्थायी पर्यवेक्षक और वाटिकन के वरिष्ठ महाधर्माध्यक्ष हेक्टर बालेस्त्रेरो ने मध्यपूर्व में नित्य बढ़ती हिंसा पर गहन चिंता व्यक्त की और क्षेत्र में व्याप्त मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन की चेतावनी दी है।
वाटिकन के प्रेरितिक पुस्कालय में एक दिवसीय अध्ययन शिविर के मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पियेत्रो पारोलीन ने कहा कि पास्का युद्ध की मूर्खता को समाप्त करने का सुअवसर है।
वाटिकन के संत घोषणा प्रकरण विभाग के अनुसार, दिवंगत अमेरिकी महाधर्माध्यक्ष फुल्टन जे. शीन 24 सितंबर, 2026 को मिसौरी के संत लुइस में धन्य घोषित किये जाएंगे।
डायोसेसन यूथ सेंटर के सहयोग से, अर्नोल्ड सेवा केंद्र (ASK गोवा) ने 22 मार्च को गोवा में प्रवासी युवाओं के लिए एक लेंट रिट्रीट (आध्यात्मिक शिविर) का आयोजन किया, जिसमें पूरे राज्य से उत्साहित प्रवासी युवा एक साथ शामिल हुए।
गोवा और दमन के आर्चबिशप, फिलिप नेरी फेराओ ने 28 मार्च, 2026 को सांता मोनिका कॉन्वेंट में आयोजित इंस्टीट्यूट Mater Dei के दीक्षांत और विदाई समारोह के दौरान एक अधिक सिनोडल और मिशनरी कलीसिया का आह्वान किया।
सिस्टर्स ऑफ़ द होली फ़ैमिली ऑफ़ नाज़रेथ (SFN) के संस्थापक फादर फॉस्टिनो डी सूजा की 51वीं पुण्यतिथि के अवसर पर, 24 मार्च को अंजुना के सेंट माइकल चर्च में एक विशेष मिस्सा (प्रार्थना सभा) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दक्षिण-पश्चिम भारत के गोवा और दमन के पूरे आर्चडायोसीज़ से SFN सिस्टर्स और आम श्रद्धालु शामिल हुए।