गज़ा शहर में पवित्र परिवार पल्ली के पल्ली पुरोहित, फादर गाब्रियल रोमनेली का कहना है कि गाजा पट्टी में एकमात्र काथलिक गिरजाघर में शरण लेनेवाले लगभग 600 ख्रीस्तियों की स्थिति खराब हो रही है क्योंकि इजरायली सेना ने राफा पर अपने नियोजित जमीनी आक्रमण से पहले छापे तेज कर दिए हैं।