पोप फ्राँसिस ने सभी युद्धों को समाप्त करने की अपील की, तथा यूक्रेनी युद्धबंदियों की वापसी का जश्न मनाते हुए, सभी कैदियों से, हर जगह, घर जाने में सक्षम होने के लिए कहा।
रोम में वाटिकन के इतालवी दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में, वाटिकन राज्य सचिव ने कहा कि संत पापा जॉन तेईस्वें का विश्वव्यापी पत्र 'पाचेम इन तेर्रिस' (पृथ्वी पर शांति) एक वसीयतनामा है और पुष्टि करता है कि 'न्यायपूर्ण युद्ध' की अवधारणा की समीक्षा की जानी चाहिए।
सूडान काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (एससीबीसी) की बैठक के बाद जारी एक बयान में, धर्माध्यक्षों ने "हिंसा और घृणा के अविश्वसनीय स्तर" के बारे में चेतावनी दी है जो सूडानी समाज के ताने-बाने को तोड़ रहा है।
पिछले रविवार को अपहृत फादर इम्मानुएल सेंटेलियाट को डाकुओं ने रिहा कर दिया, जिन्होंने ग्रेसियर नगर पालिका पर हमला किया था और बीस लोगों की हत्या कर दी थी। रिहाई की पुष्टि महाधर्माध्यक्ष की ओर से हुई, जिन्होंने एक नोट में अधिकारियों से हिंसा को समाप्त करने और जीवन के अधिकार को बहाल करने के लिए कहा था
यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और यूक्रेनी ग्रीक काथलिक कलीसिया के प्रमुख महाधर्माध्यक्ष स्वियातोस्लाव शेवचुक ने रूसी सेना द्वारा दस यूक्रेनी कैदियों की रिहाई में उनके "अमूल्य योगदान" के लिए संत पापा और वाटिकन कूटनीति के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसमें मुक्तिदाता को समर्पित धर्मसमाज के दो सदस्य, फादर इवान लेवित्स्की और बोहदान हेलेटा शामिल थे।
फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मानुएल मैक्रों के सहयोगियों को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि मरीन ले पेन की प्रवास विरोधी नेशनल रैली पार्टी ने रविवार को फ्रांस के संसदीय चुनाव के पहले दौर में जीत हासिल की। मतदान में ऐतिहासिक रूप से उच्च मतदान हुआ।
काथलिक सिद्धांत में प्रयुक्त एक अभिव्यक्ति के अनुचित उपयोग का विरोध और प्रतिकार करने के लिए एक दस्तावेज़ में ख्रीस्तियों की चेतावनी: "गाजा पट्टी में चल रही हिंसा को उचित ठहराने के लिए इसे एक हथियार के रूप में तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा है"