आज काथलिक कलीसिया, विशेषकर, वाटिकन में प्रभु के स्वर्गारोहन का महापर्व मनाया जा रहा है और आज ही के दिन पोप फ्रांँसिस जयन्ती वर्ष 2025 के पेपल बुल अर्थात् पोप के घोषणा पत्र को प्रस्तुत करेंगे।
पोप फ्राँसिस ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एक शरणार्थी शिविर पर हमले के लिए अपना दुःख व्यक्त किया है और राजनीतिक नेताओं से "शांति और भाईचारे की सेवा में" काम करने की अपील की है।
विज्ञान के लिए परमधर्मपीठीय अकादमी, परिवर्तनकारी क्षमता पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जो "शरण के शहरों" का एक नेटवर्क स्थापित करने के पोप के आह्वान और फोटो प्रदर्शनी "परिवर्तन" के उद्घाटन के साथ शुरू हो रहा है।
ओडिशा के बेरहामपुर धर्मप्रांत की स्वर्ण जयंती समारोह में 9 मई को भारत और नेपाल के लिए वाटिकन के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष लियोपोल्दो जिरेली सहित लगभग 15,000 लोग शामिल हुए।
भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन सीसीबीआई ने पवित्र क्रूस की दया की धर्मबहन जेनिफर प्रफुल्ला डिसूजा को स्वास्थ्य देखभाल प्रेरिताई की समन्वयक नियुक्त किया।
यूक्रेन में संघर्ष तेज़ हो रहा है और पूरी सीमा पर भीषण लड़ाई हो रही है जो खार्किव क्षेत्र में केंद्रित है। रूस ने सीमा का उल्लंघन करने की कोशिश की, लेकिन कीव की सेना ने विरोध किया। संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से यूक्रेन को नई सहायता पैकेज मिला।
दिल्ली के आर्चबिशप अनिल जोसेफ थॉमस कूटो ने 30 अप्रैल को नई दिल्ली में "सद्भावना स्टूडियो" की स्थापना करने वाले दिव्य शब्द मिशनरियों को आशीर्वाद दिया और उद्घाटन किया।
मणिपुर कैथोलिक युवा संगठन ने 5 मई, 2024 को राज्य में भड़के दंगे की एक साल की सालगिरह के अवसर पर, इंफाल के सेंट जोसेफ कैथेड्रल में मणिपुर के लिए शांति और सुलह के लिए एकजुटता प्रार्थना सभा आयोजित की।