उत्तर प्रदेश में ईसाई धर्म के एक हिंदू अनुयायी ने न्यायालय के उस फैसले की सराहना की है, जिसमें पुलिस को व्यापक धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने के लिए दोषी ठहराया गया है।
बांग्लादेश में आई भयंकर बाढ़ के मद्देनजर, राजशाही डायोसीज के बिशप गर्वस रोजारियो ने आपदा से प्रभावित लाखों लोगों की सहायता के लिए तत्काल सहायता की अपील जारी की है।
भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने सार्वभौमिक काथलिक कलीसिया द्वारा घोषित पवित्र वर्ष 2025 की जयन्ती के लिए धर्मप्रान्तीय संपर्क व्यक्तियों (डीसीपी) को तैयार करने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है।
वाटिकन स्थित संस्कृति एवं शिक्षा सम्बन्धी परमधर्मपीठीय परिषद के अध्यक्ष कार्डिनल होसे तोलेनतीनो दे मेन्दोन्सा ने बोयनस आयरस में अन्तरराष्ट्रीय संगठन स्कोलास ओकारेन्तेस के मुख्यालय की भेंट की।
वाटिकन स्थित परमधर्मपीठीय विश्वास एवं धर्मसिद्धान्त परिषद के अध्यक्ष कार्डिनल विक्टर मैनुअल फर्नांडीज के एक पत्र के साथ, परिषद ने स्पेन के चान्दाविला में वर्जिन ऑफ सॉरोज़ के अभयारण्य से जुड़ी भक्ति के संबंध में मेरिदा-बडाजोज़ के महाधर्माध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित "कोई बाधा नहीं" पर अपनी सहमति दे दी है।
जर्मनी के बर्लिन महानगर में 27 से 29 अगस्त तक यूथ फॉर पीस का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न होगा जिसमें यूक्रेन सहित 13 यूरोपीय देशों के प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है।
रिमिनी बैठक में , मोस्टार के पुरोहित, जिन्हें एक बच्चे के रूप में 1990 के दशक बोस्निया और हर्जेगोविना युद्ध का शिकार होना पड़ा था, अपनी गवाही देते हुए कहा कि मैंने अपने पिता के हत्यारों को माफ कर दिया।