पोप फ्राँसिस ने ट्वीटकर जुबली वर्ष में सभी लोगों को टकराव के तर्क को दूर करने और शांति के भविष्य का निर्माण करने के लिए मुलाकात के तर्क को अपनाने हेतु प्रेरित किया।
पोप फ्राँसिस की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'आशा' इस जयंती पर 80 देशों के बुकशेल्फ़ पर पहुंची और इसमें वर्णित यादें, किस्से, तस्वीरें और पाठकों के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत किए गए तत्व शामिल हैं।
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पोप फ्राँसिस को ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ पदक प्रदान किया, जो संयुक्त राज्य अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो शांति, मानवाधिकारों, गरीबों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण को मान्यता देता है।
स्पेन में गितानो समुदाय की उपस्थिति की 600वीं वर्षगांठ पर पोप फ्राँसिस ने उन्हें एक पत्र भेजा जिसमें उन्हें मिशनरी शिष्य बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
परमधर्मपीठ की ओर से जारी एक बयान में घोषणा की गई कि वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पारोलिन ने अम्मान में मध्य पूर्वी देशों के संत पापा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें मध्य पूर्व में शांति की इच्छा के साथ-साथ “हर मोर्चे पर” युद्ध विराम का आह्वान किया गया।
इतालवी सेना के महाधर्माध्यक्ष ने इतालवी नौसेना के ऐतिहासिक प्रमुख जहाज "अमेरिगो वेस्पुची" को सैन्य अध्यादेश के जयंती स्थलों में से एक के रूप में नामित किया है, जहाँ तीर्थयात्री पवित्र वर्ष के दौरान पूर्ण अनुग्रह प्राप्त कर सकते हैं।
म्यांमार के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष कार्डिनल चार्ल्स माउंग बो ने उत्तरी म्यांमार के काचिन राज्य में नव-अभिषिक्त धर्माध्यक्ष जॉन मुंग ला सैम के विश्वास और सेवा की सराहना की। वे क्षेत्र में संघर्ष और तनाव के कारण विस्थापित और पीड़ित सभी लोगों को भी याद करते हैं।