नवीन सुसमाचार प्रचार हेतु फिलीपीनी सम्मेलन में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, कार्डिनल मारियो ग्रेच ने पिछले अक्टूबर की धर्माध्यक्षीय धर्मसभा (सिनॉड), "प्रेरिताई में एक सिनॉडल कलीसिया" के प्रमुख परिणामों और इस साल के अंत में अगले सत्र के सिनॉड के लिए अपनी आशाओं पर प्रकाश डाला।