पोप फ्राँसिस ने उपशामक देखभाल पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरधार्मिक संगोष्ठी में प्रतिभागियों को आशा का संदेश देते हुए कहा कि हमें उन लोगों का साथ देने के लिए बुलाया गया है जो पीड़ित हैं और जिन्हें आशा की वजह खोजने में कठिनाई होती है।
आम दर्शन समारोह के अंत में पोप फ्राँसिस ने इस "युद्धरत" दुनिया के लिए शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की। पोप ने एक बार फिर आग्रह किया कि यूक्रेन, फिलिस्तीन, इज़राइल, म्यांमार और संघर्षों से पीड़ित सभी देशों को न भूलें।
तालिथा कुम की दूसरी महा सभा में प्रतिभागियों ने सिस्टर नोर्मा पिमेंटेल का स्वागत किया, जिन्होंने अमेरिकी सीमा के लोगों के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया।
येरूसालेम के लैटिन प्राधिधर्माध्यक्ष ने इतालवी धर्माध्यक्षों को भेजे एक वीडियो संदेश में पवित्र भूमि में शांति के लिए प्रार्थना सभा आयोजित करने और गाजा में पीड़ित लोगों के प्रति अपनी निकटता के लिए इतालवी कलीसिया को धन्यवाद दिया।