रविवार 26 मई को प्रथम विश्व बाल दिवस का अंतिम कार्यक्रम संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्रांगण में पवित्र मिस्सा समारोह की अध्यक्षता संत पापा फ्राँसिस ने की। मिस्सा समारोह के अंत में पोप ने अगले विश्व बाल दिवस समारोह सितंबर 2026 में सम्पन्न होने की घोषणा की।
पोप फ्राँसिस ने दोमिनिकन गणराज्य के राष्ट्रपति श्री लुइस रोडोल्फो अबिनादर कोरोना से मुलाकात की। बाद में राष्ट्रपति कोरोना ने वाटिकन के राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से मुलाकात की। उनके साथ वाटिकन विदेश सचिव भी थे।
पोप फ्राँसिस ने पहली बार विश्व बाल दिवस (डब्ल्यूसीडी) के लिए रोम के स्टेडियम में एकत्रित बच्चों से युद्ध और अन्याय से पीड़ित अपने साथियों के लिए प्रार्थना करने को कहा और उन्हें बेहतर भविष्य के सपने देखना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
रोम के संत जेरोम गिरजाघर में पवित्र मिस्सा के दौरान महाधर्माध्यक्ष गलाघर ने क्रोएशिया की लोकतांत्रिक यात्रा की प्रशंसा की और दुनिया भर में शांति के लिए प्रार्थना करने हेतु प्रोत्साहित किया।
वाटिकन राज्य सचिव ने वाटिकन मीडिया को बताया कि अफ्रीकी महाद्वीप में चुनौतियों का सामना करने की क्षमता और संसाधन हैं, लेकिन "लोगों और उनकी भलाई को पहले स्थान पर रखना चाहिए।"
जरूरतमंद कलीसिया को सहायता संगठन (एसीएन) ने पंजाब के सरगोधा में कुरान के खिलाफ ईशनिंदा के आरोप में एक ख्रीस्तीय परिवार पर भीड़ द्वारा किए गए हालिया हमले के बाद पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन कर ख्रीस्तियों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।
भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीसीबीआई) के प्रवासी आयोग ने "अनौपचारिक प्रवासी श्रमिकों का समर्थन: अधिकारों तक पहुंच" परियोजना जारी की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी प्रवासी श्रमिकों को बुनियादी अधिकारों और सेवाओं तक समान पहुंच प्राप्त हो।