पोप फ्रांसिस ने अपने रविवारीय देवदूत प्रार्थना के पूर्व दिये गये संदेश में अनंत जीवन, ईश्वर के वचनों की ओर प्रकाश डालते हुए, येसु में अनंत जीवन की पू्र्णतः मिलने की बात कही।
पोप फ्राँसिस ने इस सप्ताह आयोजित होने वाले मडागास्कर के राष्ट्रीय यूखारीस्तीय कांग्रेस को भेजे संदेश में विश्वासियों को मसीह के साथ समय बिताने के अपने प्यार को फिर से खोजने और दूसरों के लिए ईश्वर के प्यार के मिशनरी बनने के लिए आमंत्रित किया।
पोप फ्राँसिस ने सार्दिनिया के इतालवी चरवाहे बेनियामिनो ज़ुंकेड्डु के साथ निजी मुलाकात की, जिसने 1991 में तीन लोगों की हत्या के आरोप में 33 साल जेल में बिताए थे, लेकिन जनवरी में उसे बरी कर दिया गया था।
सुसमाचार प्रचार के लिए गठित विभाग के प्रो-प्रीफेक्ट, महाधर्माध्यक्ष रिनो फिसिकेल्ला, आगामी जयंती वर्ष में आशा के महत्व को समझाते हैं और बताते हैं कि कैसे दंडमोचन ईश्वर की क्षमा है, एक ऐसा उपहार जिसे "खरीदा नहीं जा सकता है।"
रिमिनी मीटिंग में शांति पर एक गोलमेज सम्मेलन के दौरान वाटिकन मीडिया से बात करते हुए, जीवन के लिए परमधर्मपीठीय अकादमी के अध्यक्ष ने शांति निर्माता के रूप में ख्रीस्तियों की भूमिका पर विचार किया और युद्धग्रस्त दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए आध्यात्मिक परिवर्तन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
मारे जोनियो द्वारा मेडिटेरानिया सेविंग ह्यूमन्स भूमध्यसागर में प्रवासी खोज और बचाव मिशन की शुरूआत पर पोप फ्राँसिस ने इतालवी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पहले मिशन के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।
वाटिकन में इंडोनेशियाई राजदूत माइकल ट्रायस कुस्काह्यांटो ने आशा व्यक्त की है कि पोप फ्राँसिस की इंडोनेशिया की आगामी प्रेरितिक यात्रा की तैयारियाँ सुचारू रूप से चल रही हैं।
भारत में काथलिक अधिकारियों ने निष्क्रिय इच्छामृत्यु पर प्रतिबंध को बरकरार रखने और जीवन को संरक्षित करने के महत्व का बचाव करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अपनी स्वीकृति व्यक्त की है।
चर्च के नेताओं ने सरकार को भारत की सकारात्मक कार्रवाई नीति को कमजोर करने के खिलाफ चेतावनी दी है, जो 1 अगस्त को शीर्ष न्यायालय के आदेश के बाद देश के हाशिए पर पड़े लोगों को नौकरी और शिक्षा कोटा देती है।
ओडिशा में एक प्रमुख चर्च अधिकारी ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है कि राज्य के कंधमाल जिले में सांप्रदायिक हिंसा हो सकती है, क्योंकि हिंदू 26 अगस्त को जन्माष्टमी या हिंदू भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं।