8 जनवरी को आम सभा में पोप फ्रांसिस ने बाल श्रम के "संकट" को समर्पित धर्मशिक्षा दी और ईसाइयों से बच्चों के शोषण और पीड़ा के प्रति उदासीनता को अस्वीकार करने का आग्रह किया।
पोप फ्रांसिस वेटिकन के 8 जनवरी के धार्मिक एजेंडे के अनुसार, संचार, सशस्त्र बलों, पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित करते हुए प्रमुख पर्वों के लिए विशेष जयंती सामूहिक प्रार्थना और प्रार्थना समारोह मनाएंगे।
सौ साल पुरानी मेडिकल मिशन सिस्टर्स, एक मण्डली जिसने कई देशों में स्वास्थ्य सेवा प्रदान की है, अब अपने मल्टीस्पेशलिटी अस्पतालों को छोड़ने के बाद भारत में वैकल्पिक चिकित्सा को बढ़ावा दे रही है।
महाधर्माध्यक्ष गोमेज़ को भेजे गए एक टेलीग्राम में, संत पापा ने उन सभी परिवारों के प्रति अपनी निकटता व्यक्त की, जिन्होंने कैलिफोर्निया महानगर में आई त्रासदी के कारण नुकसान उठाया है और आपातकालीन सेवा कर्मियों के बचाव प्रयासों के लिए प्रार्थना का आश्वासन दिया।
पवित्र वर्ष हमारे जीवन को बदलने और ईश्वर पर अपनी आशा रखकर नई शुरुआत करने का अवसर है। हम ख्रीस्तियों का अंतिम लक्ष्य येसु द्वारा नम्रता के मार्ग पर चलते हुए पिता ईश्वर के पास पहुँचना है। पोप ने सभी ख्रीस्तियों के नम्रता के मार्ग में येसु का अनुकरण करने की प्रेरणा दी।
पोप ने वैश्विक शैक्षिक संधि से प्रेरित इकोल्स डे वी(एस) परियोजना के प्रवर्तकों से मुलाकात की। केवल मानव व्यक्ति को केंद्रीयता बहाल करके ही हम वास्तव में न्यायपूर्ण और सहायक समाज का निर्माण कर पाएंगे, खासकर युवा लोगों के लिए।
पोलैंड में एक अर्बुदविज्ञान (ऑन्कोलॉजी) और बाल चिकित्सा रक्तविज्ञान (हेमटोलॉजी) क्लिनिक के बच्चों से मिलते हुए, पोप फ्राँसिस ने उन्हें उन लोगों के लिए प्रार्थना करने के लिए प्रोत्साहित किया जो चिकित्सा देखभाल प्राप्त नहीं कर सकते हैं।