अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संघर्षग्रस्त देश में संभावित युद्धविराम की रूपरेखा प्रस्तुत की है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ उनकी वार्ता में, जैसा कि निर्दिष्ट किया गया था, युद्धविराम की रूपरेखा पर सहमति बनी। युद्धविराम की रूपरेखा परियोजना संयुक्त राष्ट्र मिशन के संदर्भ में कीव के लिए 4 स्तरों की गारंटी पर आधारित है।
फेडरेशन ऑफ एशियन बिशप्स कॉन्फ्रेंस (FABC) की केंद्रीय समिति ने फादर जॉन मी शेन को FABC ऑफिस ऑफ सोशल कम्युनिकेशन (OSC) के कार्यकारी सचिव के रूप में नियुक्त किया है, उन्हें आधुनिक संचार के माध्यम से एकता, संवाद और सुसमाचार प्रचार को बढ़ावा देने का मिशन सौंपा है।
पोप फ्राँसिस ने 62वें विश्व बुलाहट के लिए प्रार्थना दिवस के लिए अपना संदेश जारी किया, और युवा लोगों को अपने दिलों में ईश्वर की आवाज़ सुनने के लिए आमंत्रित किया ताकि वे हमारी दुनिया के लिए उनके प्यार के संकेत बन सकें।
अस्पताल में स्वास्थ्यलाभ प्राप्त करते हुए, पोप फ्राँसिस ने साप्ताहिक आमदर्शन समारोह के लिए अपनी धर्मशिक्षा माला जारी की, जिसमें उन्होंने येसु की निकोदेमुस से हुई मुलाकात पर चिंतन किया है। निकोदेमुस ने पिलातुस से येसु का शव मांगने का साहस किया था।19 मार्च 2013 को ही संत पापा फ्राँसिस ने काथलिक कलीसिया में पोप का पदभार ग्रहण किया था।
पोप फ्राँसिस ने इतालवी दैनिक समाचार पत्र "कोरिएरे देला सेरा" के प्रधान संपादक लुसियानो फोंताना को एक पत्र लिखा है, जिसे उन्होंने अपनी बीमारी के दौरान फोंताना द्वारा दिए गए समर्थन संदेश के जवाब में लिखा है। पत्र में, पोप ने फोंताना से शांति और निरस्त्रीकरण के लिए अपनी अपील को पुनः जारी रखने और उसे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है। पोप फ्राँसिस के पत्र को नीचे प्रकाशित किया जा रहा है।
पोप फ्राँसिस ने आधिकारिक तौर पर कलीसिया की धर्मसभा यात्रा में एक नए चरण की शुरुआत की है, जिसमें एक संगत प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है, जिसका समापन 2028 में कलीसियाई सभा में होगा।
वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन द्वारा हस्ताक्षरित एक टेलीग्राम में, संत पापा फ्राँसिस ने उन परिवारों के प्रति अपनी निकटता व्यक्त की, जिन्होंने उत्तरी मैसेडोनिया के कोकानी शहर में लगी आग में अपने प्रियजनों, ज्यादातर युवा लोगों को खो दिया।