'पोप्स वर्ल्डवाइड प्रेयर नेटवर्क' (PWPN) ने झाबुआ में अपना पहला उत्तर भारत सेमिनार आयोजित किया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के डायोसेसन (प्रांतीय) समन्वयक, धार्मिक प्रतिनिधि और पुरोहित शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रार्थना, चिंतन और नेटवर्क के मिशन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।