नागालैंड के दीमापुर स्थित 'होली क्रॉस पैरिश' में 11 अक्टूबर को 3500 से अधिक कैथोलिक 'पैरिश फीस्ट' (पर्व) मनाने के लिए एकत्रित हुए। इस अवसर पर 181 लोगों को 'कन्फर्मेशन' (दृढ़ीकरण) का संस्कार मिला, जबकि 180 लोगों ने अपनी 'फर्स्ट होली कम्युनियन' (प्रथम पवित्र सहभागिता) ग्रहण की।