सिनॉड महासभा के सूचना आयोग के अध्यक्ष पाओलो रूफिनी ने पत्रकारों के लिए दूसरी प्रेस ब्रीफिंग की तथा छोटे कार्य दल में चर्चा की गई विषयवस्तुओं को रेखांकित किया एवं पत्रकारों के साथ खुला हस्ताक्षेप किया जिसमें सूचना, कलीसिया एक परिवार के रूप में एवं दुराचार आदि शामिल थे।
वाटिकन रेडियो एवं वाटिकन न्यूज़ के संपादकीय निर्देशक आन्द्रेया तोरनियेली ने पत्रकारों का आह्वान किया है कि वे इस समय वाटिकन में जारी विश्व धर्माध्यक्षीय धर्मसभा की रिपोर्टिंग में पोप फ्राँसिस की प्रस्तावित पद्धति और कार्यक्रम पर ध्यान केन्द्रित कर पवित्रआत्मा की आवाज़ को सुनने का प्रयास करें।
दोमेनिकन पुरोहित तिमथी पीटर योसेफ ने सिनोड की आध्यात्मिक साधना में सहभागी हो रहे प्रतिभागियों को दूसरे प्रवचन में ईश्वर के संग मानवीय संबंध पर प्रकाश डाला, जो कलीसिया में व्यक्त होती है।
वाटिकन स्थित सन्त पेत्रुस महागिरजाघर ने वाटिकन में जारी धर्माध्यक्षों की धर्मसभा के मद्देनज़र इस महीने दैनिक यूखारिस्तीय आराधना के अपने सामान्य घंटों को बढ़ा दिया है।
एक शांति के बाद, भारत के पंजाब क्षेत्र को कवर करने वाले सिख समुदाय के लिए एक स्वतंत्र मातृभूमि, खालिस्तान की मांग कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन में सुर्खियों में आ गई है।