कार्डिनल लुइस अंतोनियो टागले और महाधर्माध्यक्ष फोर्तुनातुस नवाचुकु ने नाइजीरियाई धर्माध्यक्षों को अपहरण संकट से प्रभावित लोगों के साथ वाटिकन विभाग की एकजुटता व्यक्त करते हुए एक संदेश भेजा।
पोप को लिखे एक पत्र में, रब्बियों के एक समूह और यहूदी-ईसाई संवाद के विद्वानों ने सन्त पापा को "समस्त विश्व के यहूदियों के प्रति दोस्ती का हाथ बढ़ाने" और "सामीवाद-विरोधी और यहूदी-विरोधी भावनाओं के प्रति उनके सक्रिय विरोध" के लिए आभार व्यक्त किया है।
पोप फ्राँसिस ने शनिवार को बरसेलोना में पवित्र परिवार को समर्पित महागिरजाघर के “निर्माण बोर्ड" के सदस्यों से वाटिकन में मुलाकात की तथा उन्हें तीर्थयात्रियों को अपना हृदय ईश्वर की ओर उठाने में मदद करने हेतु आमंत्रित किया।
इटली के नेपल्स शहर स्थित महाधर्माध्यक्षीय गुरुकुल समुदाय के प्रतिनिधियों ने "आलेसियो आस्केलेसी" नामक काथलिक गुरुकुल की 90 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पोप फ्राँसिस का साक्षात्कार कर उनका सन्देश सुना।
केरल में वन्यजीवों के हमलों की नवीनतम श्रृंखला में एक हाथी द्वारा एक व्यक्ति को कुचलकर मार डालने के बाद भारत के पूर्वी अनुष्ठान सिरो-मालाबार चर्च के प्रमुख ने कहा कि सरकारों को वन्यजीवों पर मानव जीवन को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।
भारतीय प्रधान मंत्री ने मंगलवार को खाड़ी राज्य में मध्य पूर्व के सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने के लिए यात्रा शुरू करते हुए कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के साथ संबंध "अभूतपूर्व ऊंचाइयों" पर पहुंच गए हैं।