एक इटालियन टेलीविजन चैनल से बात करते हुए, येरूसालेम के लैटिन प्राधिधर्माध्यक्ष, कार्डिनल पियेरबतिस्ता पित्साबल्ला कहते हैं कि "हरेक जन को इस स्थिति को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।"
जर्मनी में धर्मसभा प्रक्रिया के दस्तावेजों में उठाए गए कई धार्मिक सवालों पर चर्चा करने के लिए वाटिकन के अधिकारी जर्मन धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने इतालवी शहर पदुआ में हो रहे "सिनेमा फॉर क्रिएशन" (सृष्टि के लिए सिनेमा) के तीसरे संस्करण के लिए एक वीडियो संदेश भेजा है, जिसका विषय है: "सौंदर्य और प्रेम से पोषित: दुनिया को बचाने वाली ताकतें।"
संत प्रकरण के लिए गठित परिषद के प्रीफेक्ट कार्डिनल मार्सेलो सेमेरारो धन्य उलमा परिवार की शहादत की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान किया, जिनकी यहूदियों को आश्रय देने के लिए नाजी जर्मन सैनिकों द्वारा हत्या कर दी गई थी।
रूसी राजधानी में ईश्वर की माता महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष ने एक संदेश में "क्रूर आतंकवादी हमले" की बात की, जिसमें 200 से अधिक लोग मारे गए और घायल हुए। सभी लोगों से "इस अंधेरे समय में" आशा का गवाह बनने की अपील की
कलाश्निकोव, ग्रेनेड और आग लगाने वाली बोतलों से लैस अज्ञात संख्या में लोगों ने मॉस्को के बाहरी इलाके में एक बड़े थिएटर के अंदर नरसंहार किया। आईएसआईएस-के ने ली जिम्मेदारी, दो हफ्ते पहले ही अमेरिका ने जारी किया था अलर्ट।
अमेरिकी विदेश मंत्री गाजा के लिए युद्धविराम योजना पर बातचीत के लिए इजराइल में हैं। सुरक्षा परिषद में ग़ाज़ा में तत्काल युद्धविराम की ज़रूरत बताने वाले एक अमेरिकी प्रस्ताव को रूस और चीन ने वीटो कर दिया है।
भारत में राष्ट्रीय चुनावों से पहले, पूर्वी संस्कार सिरो-मालाबार चर्च के प्रमुख ने अपने लोगों से ऐसी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया है जो धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों और देश के संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र का सम्मान कर सके।
इस्लामी धार्मिक शिक्षा देने वाले मदरसों या स्कूलों को देश के संविधान में निहित धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों का उल्लंघन करार देने वाला भारतीय अदालत का आदेश आम चुनाव से पहले विवाद का कारण बन सकता है।