पोप फ्राँसिस ने चेसेना-सरसीना, सवोना, इमोला और तिवोली के तीर्थयात्रियों से शनिवार को वाटिकन में मुलाकात की और उन्हें ईश सेवक पीयुस 7वें की विरासत पर ध्यान देने के लिए आमंत्रित किया जो संघर्ष और विभाजन के समय में सुसमाचार के साहसी गवाह थे।
पोप फ्राँसिस ने 'मोतू प्रोप्रियो' जारी कर एक नए अपोस्तोलिक पत्र के साथ, वाटिकन की न्यायिक प्रणाली को नियंत्रित करनेवाले कानूनों को संशोधित किया, खासकर, न्यायाधीशों के पारिश्रमिक और पेंशन के संबंध में।
घाना के आक्करा में जारी ग्लोबल क्रिस्टियन फोरम के चौथे विश्व सम्मेलन को प्रेषित सन्देश में पोप फ्राँसिस ने विश्व के समस्त ख्रीस्तीयों के बीच एकता को प्रोत्साहित करने के लिये प्रभु ख्रीस्त में अपने विश्वास को गहरा करने तथा भाईचारे के प्रेम को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया है।
पोप फ्रांसिस ने समस्त विश्व के काथलिक धर्मानुयायियों को आमंत्रित किया है कि 2025 में मनाये जानेवाले जयन्ती वर्ष की पृष्ठभूमि में वे विश्व को एकता में एकजुट एक प्रेमपूर्ण परिवार बनाने हेतु येसु मसीह के सपने को साकार करें।
"शांति के लिए स्कूल" के शिक्षकों के विश्वव्यापी नेटवर्क के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को वाटिकन में पोप फ्राँसिस का साक्षात्कार कर उनका सन्देश सुना। इस अवसर पर पोप फ्रांसिस ने शांति निर्माण के हर प्रयास की सराहना की तथा उदासीनता और व्यक्तिवाद का खण्डन किया।
पोप फ्राँसिस ने संत पियुस 10वें पर फादर लूचो बोनोरा की एक नई किताब की प्रस्तावना लिखी है। जिसमें उन्होंने 20वीं सदी के आरंभिक पोप की धर्मशिक्षा की गहराई और प्रथम विश्व युद्ध पर उनके विरोध की प्रशंसा की है।
संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्रांगण में स्थित बड़े खंभों (कोलोनेड) के नीचे, उदार सेवा हेतु बने वाटिकन विभाग, कोमेन इटली एसोसिएशन के साथ मिलकर रोम के दर्जनों बेघर महिलाओं के स्तन कैंसर की मुफ्त जांच करने वाला एक क्लिनिक चलाता है।