रविवार दोपहर को कुंवारी मरियम के निष्कलंक गर्भागमन पर्व दिवस पर पोप फ्राँसिस ने संत मरिया मेजर महागिरजाघर का दौरा कर मारिया सालुस पोपुली रोमानी के आइकल के समक्ष प्रार्थना की, उसके बाद रोम के पियाजा दी स्पानिया में निष्कलंक गर्भागमन माता मरियम की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पारंपरिक रूप से यात्रा की।