पोप फ्राँसिस अपने निवास संत मर्था में चिकित्सा जारी रखे हुए हैं। वाटिकन प्रेस कार्यालय ने मंगलवार को पत्रकारों को उनके ठीक होने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे इलाज, फिजियोथेरापी और ख्रीस्तयाग में भाग ले रहे हैं। प्रेस कार्यालय ने यह भी कहा कि पोप कुछ काम भी कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान में वे आगंतुकों से मुलाकात नहीं कर रहे हैं, और आनेवाले हफ्तों के लिए उनके कार्यक्रम के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।