हृदय की लय का अनुसरण करते हुए, ईश्वर से बात करें, पोप फ्राँसिस

पोप फ्राँसिस ने प्रार्थना के वर्ष में सी विश्वासियों को अपनी आत्मा में, अपने हृदय की लय का अनुसरण करते हुए, ईश्वर से बातें करने हेतु प्रेरित किया।

जुबली वर्ष 2025 को सुयोग्य रीति से मनाने के लिए पोप फ्राँसिस ने वर्ष 2024 को प्रार्थना का वर्ष घोषित किया। पोप विभिन्न पहलों के माध्यम से सभी विश्वासियों को प्रार्थना करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।   

आज पोप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा : “अपना ख्याल रखना न भूलें, बाहरी तौर पर नहीं, बल्कि अपने सबसे कीमती हिस्से का: अपनी आत्मा, अपने दिल का। इसे शांति से सुनने का प्रयास करें और मौन रहकर, अपने हृदय की लय का अनुसरण करते हुए, ईश्वर से बात करें।” #प्रार्थना का वर्ष