पोप लियो 14वें ने लिस्बन की दुर्घटना के लिए अपनी हार्दिक संवेदना भेजी

पोप लियो 14वें ने लिस्बन में बुधवार को हुई दुर्घटना के लिए पीड़ितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है जिसमें 17 लोग मार गये तथा कई अन्य घायल हैं।

लिस्बन के प्राधिधर्माध्यक्ष कार्डिनल रूई मानुएल सौसा वालेरियो को प्रेषित एक तार संदेश में पोप लियो 14वें ने फ्यूनिकुलर रेलवे या रस्से से चलनेवाली ट्रेन की दुर्घटना से मरनेवालों के परिवारों के प्रति अपना “आध्यात्मिक सामीप्य” व्यक्त की है।  

राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन द्वारा उनकी ओर से हस्ताक्षरित संदेश में, पोप ने "घायलों के पूर्ण स्वास्थ्य लाभ" की प्रार्थना की और "इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के लिए ख्रीस्तीय आशा की शक्ति" का आह्वान किया है।

उन्होंने "बचाव कार्यों में भाग लेनेवालों के प्रति विशेष आभार" भी व्यक्त किया है और सभी को, विशेषकर मृतकों के परिवारों को अपना "प्रेरितिक आशीर्वाद" दिया है।

दुर्घटना
पुर्तगाली अधिकारियों ने कहा कि लिस्बन में हाल के दिनों में हुई सबसे भीषण त्रासदियों में से एक में 17 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

जाँच चल रही है, और अभी कम ही जानकारी उपलब्ध हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम के व्यस्त समय में एक पहाड़ी से नीचे उतरते समय ट्राम अनियंत्रित लग रही थी और फिर फुटपाथ पर खड़े एक व्यक्ति पर गिर गई।

ऐतिहासिक "एलेवेडोर दा ग्लोरिया" का संचालन करनेवाली कंपनी ने कहा है कि निर्धारित रखरखाव किया गया था।

पीड़ितों और घायलों में पुर्तगाली नागरिक और अन्य देशों के पर्यटक भी शामिल हैं।