पोप लियो, "ईश्वर का प्यार हमें सच्चा और पूर्ण आनंद देता है"

पोप लियो 14वें ने शनिवार 20जून को ट्वीट कर 50वें स्टुबेनविले ग्रीष्मकालीन युवा सम्मेलन के प्रतिभागियों को ईश्वर पर भरोसा रखने और मुश्किल हालात का सामना मुस्कुराकर करने का 'रहस्य' बताया।

पोप लियो 14वें ने शनिवार 20जून को  अमेरिका राज्य ओहायो में 50वें स्टुबेनविले ग्रीष्मकालीन युवा सम्मेलन में एक वीडियो संदेश में, मुश्किल हालात का सामना मुस्कुराकर करने का 'रहस्य' बताया, और इसमें शामिल सभी युवाओं को भरोसा दिलाया कि 'अगर हमें यह पक्का यकीन है कि ईश्वर अपने प्यारे बच्चों की तरह हमारी परवाह करते हैं, तो हम मुश्किल हालात में भी घबराएंगे या निराश नहीं होंगे।'

इसी के मद्देनजर पोप लियो 14वें ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर लिखाः “हम मुश्किल हालात में भी खुशी तभी महसूस कर सकते हैं जब हमारी ज़िंदगी एक प्यारे पिता के तौर पर ईश्वर के साथ रिश्ते में जुड़ी हो। सिर्फ़ ईश्वर का प्यार ही हमें सच्चा और पूर्ण आनंद दे सकता है। अगर हमें पक्का यकीन है कि ईश्वर अपने प्यारे बच्चों की तरह हमारी परवाह करते हैं, तो हम मुश्किलों के बीच भी परेशान या निराश नहीं होंगे।”

hindi Survey Popup Image