पोप ने ईएसएनई दूरदर्शन के संस्थापक से भेंट
गुरुवार की सुबह, पोप ने एल सेम्ब्राडोर नुएवा इवेंजेलिज़ासियोन (ESNE) के संस्थापक नोएल डियाज़ मुलाकात की। कैलिफ़ोर्निया में मौजूद यह काथलीक प्रेरिताई एक दूरदर्शन नेटवर्क का संचालन करती है जो पूरे लातीनी अमेरिका और स्पेन में प्रसारण करता है, साथ ही, यह यूनाइटेड स्टेट्स और मेक्सिको में रेडियो स्टेशनों का एक बड़ा नेटवर्क भी है।
पोप लियो14वें से नोएल डियाज की एक बहुप्रतीक्षित भेंट गुरूवार की सुबह पूरी हुई जो सेम्ब्राडोर नुएवा अवेंजिलिजासियोन दूरदर्शन के संस्थापक हैं।
यूनाइटेड स्टेट्स में इस मैक्सिकन प्रवासी का पोप फ्रांसिस के साथ एक करीबी रिश्ता था, जिन्होंने कई मौकों पर एसोसिएशन ऑफ़ द फेथफुल, अपोस्टोलाडो एल सेम्ब्राडोर नुएवा इवेंजेलिज़ासिओन की परियोजनाओं को अपना आशीर्वाद देते हुए प्रोत्साहित किया था। यह संगठन कैलिफ़ोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स में शुरू हुआ था, जो वहाँ से पूरे लातीनी अमेरिका और स्पेन में काथलिक टेलीविज़न कार्यक्रमों का प्रसारण करता है। इसके अलावा, इस प्रभावकारी कलीसिया की प्रेरिताई के तहत, यूनाइटेड स्टेट्स और मेक्सिको में रेडियो स्टेशनों का एक बड़ा नेटवर्क संचालित करता है।
नोएल डियाज़ के लिए यह ज़रूरी था कि वे अमेरिकन और पेरू में कार्यरत रहे संत पापा लियो से अपनी भेंट करें, जिससे वे एक लोकधर्मी की भांति उन्हें अपने कार्यों की रूपरेखा से अवगत करा सकें, जिसका उद्देश्य कलीसिया के सार्वभौमिक धर्मगुरू संत पापा की आवाज़ को ज़्यादा से ज़्यादा स्पेनिश और इंग्लिश बोलने वाले लोगों तक पहुँचाना है।
शू पॉलिश बॉक्स
गुरुवार, 12 फरवरी को पोप लियो से हुए भेंट में, डियाज़ के साथ लॉस एंजिल्स धर्मप्रांत के अन्य दो पुरोहित और एक व्यक्ति भी शामिल थे। इस भेंट में उन्होंने संत पापा को कई तोहफ़े दिये, जिसमें “आई एम द 73” प्रोजेक्ट की एक निशानी भी शामिल थी। यह मनपरिवर्तन के मार्ग को प्रत्साहित करता है जो येसु के करीब आने और जीवन जीने को बढ़ावा देता है, जिसकी शुरुआत प्रभु को समर्पित होने के 33-दिन के अनुभव से होती है।
नोएल डियाज़ ने पोप को उन्हें शू पॉलिश बॉक्स की एक कॉपी दी, जिसका उपयोग उन्होंने एक युवा के तौर पर, अपनी रोज़ी-रोटी कमाई हेतु किया था- और उस मेहनत से उन्होंने अपने प्रथम परमप्रसाद के लिए कपड़े खरीदे थे। यह एक ज़रूरी निशानी इसलिए भी थी क्योंकि उन्होंने 2016 में मेक्सिको के उड़ान में संत पापा फ़्रांसिस के जूतों को पॉलिश करने से पहले उन्हें ऐसा ही एक बॉक्स प्रदान किया था। उस समय से अर्जेंटीना के संत पापा संग उनकी दोस्ती शुरु हुई, एक ऐसा रिश्ता जो पूरे एल सेम्ब्राडोर परिवार के लिए बहुत फ़ायदेमंद रहा।
शारणार्थी और ईश्वर का वचन
इस भेंट के दौरान पोप लियो और नोएल डियाज़ ने यूनाइटेड स्टेट्स और पूरी दुनिया में प्रवासन के मुद्दे और विश्वासियों के बीच ईश वचन के ज्ञान को तेज़ी से बढ़ावा देने की ज़रूरत पर चर्चा की।
पोप से अपनी मुलाक़ात के बाद, स्पैनिश वाटिकन समाचार को दिये गये एक साक्षात्कार में, डियाज़ ने पोप के संग अपनी बातचीत और उनके द्वारा दिए गए चुनौतियों के बारे में अपनी बातें साझा की, जो लोकधर्मिसयों और समर्पित समुदाय में सुसमाचार प्रचार को सुदृढ़ता प्रदान करती है, जिनके द्वारा अपोस्टोलाडो एल सेम्ब्राडोर नुएवा इवेंजेलिज़ासिओन की प्रेरिताई सजीव और सक्रिया बनी रहती है।