पोप के साथ दस लाख बच्चों की प्रार्थना 'एक सपने के सच होने जैसा है'

एड टू द चर्च इन नीड की कार्यकारी अध्यक्ष रेजिना लिंच का कहना है कि “मिलियन बच्चों की रोजरी विन्ती” पहल से परिवारों में प्रार्थना को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

काथलिक कलीसिया अक्टूबर माह को रोजरी माला विन्ती के लिए समर्पित करती है। पोप लियो 14वें ने विश्वासियों को इसकी याद दिलाते हुए रोजरी माला विन्ती और अधिक भक्ति से करने का प्रोत्साहन दिया है, विशेषकर उन्होंने माता मरियम से शांति एवं युद्ध समाप्त होने के लिए प्रार्थना करने को कहा है।

पोप ने बुधवार को आमदर्शन समारोह के अंत में कहा, “अक्टूबर का महीना, जो कल से शुरू हो रहा है, पवित्र रोजरी विन्ती करने का अवसर हो, इसे विशेषकर, युद्धों के अंत और शांति की प्राप्ति के लिए समर्पित करें।”

वाटिकन में अक्टूबर माह की शुरूआत खास तरीके से की जा रही है। आज शाम 6.00 बजे वाटिकन के लूर्द ग्रोटो में रोम के स्कूलों और पल्लियों से करीब 700 से 1000 बच्चे वाटिकन उद्यान में पोप लियो 14वें के साथ प्रार्थना करेंगे, जिसके द्वारा एड टू द चर्च इन नीड के तत्वधान में “10 लाख बच्चे रोजरी माला विन्ती करते हुए” पहल की शुरूआत की जाएगी।

एक खूबसूरत पहल
लिंच ने कहा, "दुनियाभर के बच्चों का शांति के लिए प्रार्थना करना एक "खूबसूरत पहल" है।

उन्होंने कहा, "हर साल, हमें दुनियाभर से, कभी-कभी ऐसे देशों से जहाँ युद्ध या झगड़ा होता है, इतनी सारी शानदार कहानियाँ मिलती हैं कि ये बच्चे शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।"

और उन्होंने पाद्रे पियो की कहावत को याद किया, जिनसे इस पहल को प्रेरणा मिली, "जब दस लाख बच्चे शांति के लिए प्रार्थना करते हैं, तो वे दुनिया बदल सकते हैं।"

खास हालात में शांति के लिए प्रार्थना करना
हालांकि सालाना प्रार्थना का मकसद आम तौर पर शांति के लिए होता है, लिंच ने कहा कि इसमें हिस्सा लेनेवाले कई बच्चे साफ तौर पर अपनी स्थिति से खुद को जोड़ते हैं।

“इस तरह, हमारी वेबसाइट पर, दुनिया का एक मैप है” जहाँ ग्रुप इस पहल में हिस्सा लेने के लिए साइन अप कर सकते हैं, हालाँकि रोजरी की प्रार्थना में कोई भी शामिल हो सकता है।

लिंच ने हैती, सूडान, पेरू, बोलीविया, यूक्रेन और फिलीपींस के ग्रुप्स का जिक्र किया, जिनमें कई जगहों के दल इस पहल में शामिल होने के लिए तैयार हैं। “यह दुनियाभर के बच्चों को भी एक साथ जोड़ता है। वे जानते हैं कि वे किसी ऐसी चीज के हिस्से हैं जिसमें दूर-दूर के बच्चे भी उनके साथ हैं, उनके साथ प्रार्थना कर रहे हैं।”

और, उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इससे उन्हें बड़े होने पर भी प्रार्थना वाली जिंदगी जीने की उम्मीद और हिम्मत मिलती है।”

परिवारों में प्रार्थना को बढ़ावा देना
उन्होंने आगे कहा, “असल में विचार यह है कि इस बढ़ावा के द्वारा, [लोगों] को रोजरी की प्रार्थना करते रहने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा, सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि पूरे अक्टूबर महीने और उसके बाद भी।”

“रोजरी पुरोहित,” आदरणीय फादर पैट्रिक पेटन की मशहूर कहावत को याद करते हुए, लिंच ने कहा, “जो परिवार साथ में प्रार्थना करता है, वह साथ रहता है। और मुझे लगता है कि आज शायद ऐसे परिवार हैं जो सुन रहे हैं और अच्छी तरह जानते हैं कि वे घर पर बच्चों के साथ रोजरी की प्रार्थना करते हैं।”

उन्होंने कहा, इस पहल का मकसद प्रार्थना को बढ़ावा देना है “सिर्फ स्कूल में नहीं, केवल पैरिश में नहीं, बल्कि परिवारों को घर पर भी रोजरी की प्रार्थना करने के लिए बढ़ावा देना है।”

hindi Survey Popup Image